1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें , डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी सलाह

पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें , डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी सलाह

चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट ने 3 ऐसी चीजों के बारे में बताया है जिसकी मदद से आप चेहरे की चमक को बरकरार रख सकते हैं।

पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे और दमकती रहे। इसके लिए महिलाएं कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि कुछ सिंपल स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर आप अपनी त्वचा को ग्लोइंग और शाइनी बना सकती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट ने 3 ऐसी ही चीजों के बारे में बताया है जिसका इस्तेमाल स्किन को नई चमक दे सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट ने जिन तीन चीजों के बारे में बताया है वो है टीऑक्सिडेंट, मॉश्चराइजर और सनस्क्रीन। इनमें किस चीज का इस्तेमाल आपको करना है ये आपकी स्किन टाइप पर निर्भर करता है। 

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें एंटीऑक्सिडेंट
एंटीऑक्सिडेंट स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आप आसानी से अपनी मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसे आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनने की जरूरत है। एंटीऑक्सिडेंट के लिए विटामिन सी बेहतरीन होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ करें और फिर चेहरे पर विटामिन सी सीरम अप्लाई करें। लेकिन यह हर किसी की स्किन को सूट नहीं करता है। ऐसे में स्किन टाइप का पता होना जरूरी है। 

नायसिनामाइड सेंसेटिव स्किन के लिए 
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसेटिव है तो मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन में नायसिनामाइड शामिल करें। यह सेंसेटिव स्किन वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक 5 प्रतिशत नायसिनामाइड से शुरुआत की जा सकती है। इसलिए जब भी आप सीरम खरीदें तो नायसिनामाइड का ज्यादा प्रतिशत देखने की बजाए अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें। 

मॉइस्चराइजर
स्किन की नमी को बरकरार रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन ऑयली स्किन वाले लोगों को ऐसा लगता है कि इसकी जरूरत नहीं है। लेकिन ऐसा सोचना गलत है। ऑयली त्वचा को भी मॉश्चराइजर करना बेहद जरूरी है। आप अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल बेस्ड या वॉटर बेस्ड नॉन कोमेडोजेनिक मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन
स्किन को सूरज की हानिकारण किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। सनस्क्रीन आपकी स्किन को फोटो एजिंग से बचाती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की फाइनलाइन्स और अन्य एजिंग साइन खत्म होती है।  एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा की ब्रॉड स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 

Latest Lifestyle News