1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. धीमी है दाढ़ी के बालों की ग्रोथ तो अपनाकर देखें ये आसान उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा

धीमी है दाढ़ी के बालों की ग्रोथ तो अपनाकर देखें ये आसान उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा फायदा

आज के समय में हर कोई स्टाइलिश दाढ़ी रखना चाहता है लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी दाढ़ी की ग्रोथ धीमी है और बाल ज्यादा नहीं आ रहे। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

धीमी है दाढ़ी के बालों की ग्रोथ तो अपनाकर देखें ये आसान उपाय- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC धीमी है दाढ़ी के बालों की ग्रोथ तो अपनाकर देखें ये आसान उपाय

आज के समय में एक घनी और स्टाइलिश दाढ़ी रखना हर पुरुष की चाहत होती है। लेकिन कई लोगों को शिकायत होती है कि उनकी दाढ़ी के बालों की ग्रोथ बहुत धीमी है या चेहरे पर पैची बाल आते हैं। ऐसे में दाढ़ी के बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि कुछ आसा उपाय की मदद से आप इन्हें लंबा और घना बना सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आसान उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। 

1. चेहरे की मालिश करें
दाढ़ी के बालों की ग्रोथ बढ़ाने का सबसे सरल तरीका है ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करना। ऐसे में हफ्ते में 3 से 4 बार हल्के गुनगुने नारियल या अरंडी के तेल से दाढ़ी वाले हिस्से की मालिश करें। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

2. सही पोषण और डाइट
बालों की ग्रोथ का सीधा कनेक्शन आपकी डाइट से होता है। बालों को बढ़ने के लिए प्रोटीन और विटामिन की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंडा, चिकन, मछली, दालें, और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। विटामिन B7, विटामिन E, और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थ दाढ़ी के बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं।

3. त्वचा की सफाई और एक्सफोलिएशन
अक्सर चेहरे पर जमी गंदगी और डेड स्किन के कारण बालों के रोम बंद हो जाते हैं, जिससे ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम दो बार एक अच्छे स्क्रब से चेहरे को एक्सफोलिएट करें। इससे बंद पोर खुलते हैं और नए बालों को उगने में मदद मिलती है।

4. भरपूर नींद और तनाव से दूरी
शारीरिक और मानसिक तनाव का असर हमारे हार्मोन्स पर पड़ता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन दाढ़ी के बालों के लिए जिम्मेदार होता है, और तनाव इसे कम करता है। इसलिए हर दिन 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें। योग या मेडिटेशन के जरिए खुद को तनावमुक्त रखें।

Latest Lifestyle News