1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करवा चौथ पर ऐसे लगाएं पैरों में आलता, राजा-महाराजाओं के जमाने जैसी दिखेगी खूबसूरती

करवा चौथ पर ऐसे लगाएं पैरों में आलता, राजा-महाराजाओं के जमाने जैसी दिखेगी खूबसूरती

करवा चौथ में आलता सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। इसका विशेष महत्व भी होता है। ऐसे में यहां आलता के लेटेस्ट डिजाइन्स दिए हैं जिसे आप इस करवा चौथ ट्राय कर सकती हैं।

करवा चौथ पर ऐसे लगाएं पैरों में आलता, राजा-महाराजाओं के जमाने जैसी दिखेगी खूबसूरती- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM करवा चौथ पर ऐसे लगाएं पैरों में आलता, राजा-महाराजाओं के जमाने जैसी दिखेगी खूबसूरती

करवा चौथ का त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सुहागिन महिलाओं की तैयारियां जोरों पर है। इस खास मौके पर महिलाएं खूब सजती संवरती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी और माथे पर सजा सिंदूर इस त्योहार को बेह खास बनाता है, लेकिन पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है पारंपरिक 'आलता'। इन दिनों मार्केट में आलता के अलग अलग डिजाइन्स आ गए हैं जो पैरों की सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। यहां कुछ लेटेस्ट आलता डिजाइन्स दिए गए है जो आपके पैरों की सुंदरता में चार चांद लगा सकते हैं। 

फ्लोरल आलता डिजाइन
फ्लोरल आलता डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। ये पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ साथ देखने में भी अट्रैक्टिव लगता है। ये डिजाइन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन बाजार में इस तरह के स्टेंसिल मिल जाते हैं जिसकी मदद से आप आसानी से इसे लगा सकते हैं। 

Image Source : @pooja2w.w/Instagramफ्लोरल आलता डिजाइन

बेल पैटर्न
जिस तरह मेहंदी में बेल-बूटे हाथों की शोभा बढ़ाते हैं, वैसे ही आलता की बेल पैरों को पारंपरिक लुक देती है। बेल पैटर्न देखने में क्लासी और एलिगेंट लगता है। पैरों की उंगली को खूबसूरती से सजाकर तिरछा बेल वाला पैटर्न बनाएं, ये देखने में सुंदर लगेगा। 

Image Source : sonaart_28/Instagramबेल पैटर्न

सिंपल एंड क्लासी डिजाइन
करवा चौथ के मौके पर आप इस आलता डिजाइन को भी ट्राय कर सकती हैं। ये सिंपल होने के साथ साथ देखने में भी अट्रैक्टिव लगता है। इसमें गोल आकार देकर आलता से उसके चारों ओर बिंदी बनाई गई, वहीं उंगलियों को तिरछा करते हुए पूरा कवर किया गया है। 

Image Source : shivalishiv02/Instagramसिंपल एंड क्लासी डिजाइन

सिंपल और ट्रेडिशनल डिजाइन

भारतीय संस्कृति में आलता का एक बहुत ही खास स्थान है। अगर आप सिंपल एंड ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं तो यह डिजाइन बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसमें डिजाइन को एकदम बेसिक और ट्रेडिशनल रखा गया है। इसके लिए उंगलियों पर सिंपल डिजाइन बनाकर तलवे के ऊपर बस गोल बनाया है, जो देखने में सुंदर लग रहा है। 

Image Source : urban.gen.clothing/Instagramसिंपल और ट्रेडिशनल डिजाइन

 

Latest Lifestyle News