1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हजारों की कीमती कोलेजन क्रीम छोड़िए, झुर्रियों को साफ करने के लिए रात में लगा लें ये नेचुरल चीजों से बनी क्रीम, सुबह दिखने लगेगा असर

हजारों की कीमती कोलेजन क्रीम छोड़िए, झुर्रियों को साफ करने के लिए रात में लगा लें ये नेचुरल चीजों से बनी क्रीम, सुबह दिखने लगेगा असर

Collagen Cream At Home: मार्केट में मिलने वाली एंटी एजिंग और कीमती कोलेजन बढ़ाने वाली क्रीम लगाना छोड़िए। इसकी जगह घर पर बनी ये क्रीम का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से झुर्रियां साफ हो जाएंगी और स्किन भी ग्लो करने लगेगी।

कोलेजन बढ़ाने वाली क्रीम- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कोलेजन बढ़ाने वाली क्रीम

त्वचा को हेल्दी और जवान बनाए रखने में कोलेजन बहुत अहम रोल प्ले करता है। कोलेजन त्वचा को झुर्रियों से बचाता है और एजिंग को कम करता है। कोलेजन होने से स्किन नेचुरली ग्लो करती है और चेहरे पर निखार बना सकता है। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन कम होने लगता है। जिससे चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और त्वचा ढीली पड़ जाती है। स्किन की चमक कम होने लगती है। आजकल मार्केट में कोलेजन बढ़ाने वाली क्रीम और सीरम मिलते हैं। जिनसे एजिंग को कम किए जाने का दावा किया जाता है। हालांकि ये क्रीम काफी महंगी होती है। ऐसे में आप घर में कुछ चीजों से नेचुरल कोलेजन क्रीम बना सकते हैं। हम आपको चुकंदर, कॉर्नस्टार्च और गुलाबजल से कोलेजन बूस्टर नाइट क्रीम बनाने  का तरीका बता रहे हैं। इसे लगाने से झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

घर में कैसे बनाएं कोलेजन क्रीम

इस क्रीम को बनाने के लिए 1 चुकंदर को छील लें और कद्दूकस करके रस निकाल लें। अब एक पैन लें उसमें चुकंदर का रस डालें और इसमें 1 बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च और 70ml गुलाब जल मिला लें। तीनों चीजों को क्रीम जैसा होने तक उबालें। 2 चम्मच अलसी को 1 कप पानी में उबालें और जेल जैसा बनने पर बंद कर दें। अब तैयार क्रीम में अलसी का जेल मिलाएं। इसमें  1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल और कुछ बूंदें जोजोबा तेल की मिलाकर शेक करें। कोलेजन बढ़ाने वाली नेचुरल क्रीम बनकर तैयार है। आप इसे किसी कंटेनर में भरकर रख लें और हफ्तेभर इस्तेमाल करें।

कैसे लगाएं नाइट क्रीम

इस क्रीम को लगाने से पहले चेहरे को धो लें। थोड़ी क्रीम हाथ पर निकालें और हल्के हाथों से ऊपर की तरह मसाज करते हुए क्रीम को पूरे चेहरे पर लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा पर नेचुरल ग्लो आने लगेगा और झुर्रियां भी कम होने लगेंगी।

कितनी फायदेमंद है चुकंदर की क्रीम

चुकंदर स्किन में नेचुरली कोलेजन बढ़ाने का काम करता है। इसमें विटामिन C पाया जाता है। साथ ही अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। गुलाब जल त्वचा का pH बैलेंस करता है। बादाम और जोजोबा तेल में विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन डी होता है। 

ये क्रीम नेचुरल चीजों से बनी है, लेकिन फिर भी इसे चेहरे पर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर किसी तरह की कोई एलर्जी या इरिटेशन हो तो क्रीम को फेस पर लगाने से बचें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Latest Lifestyle News