A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य सर्दियों में बढ़ जाती है हेयर फॉल प्रॉब्लम, कहीं जाने-अनजाने में ये गलतियां तो नहीं कर रहे हैं?

सर्दियों में बढ़ जाती है हेयर फॉल प्रॉब्लम, कहीं जाने-अनजाने में ये गलतियां तो नहीं कर रहे हैं?

Hair fall problem: क्या आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं? अगर हां, तो आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जान लेना चाहिए जो हेयर फॉल का कारण बन सकती हैं।

हेयर फॉल- India TV Hindi Image Source : FREEPIK हेयर फॉल

बाल झड़ने की समस्या के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में अक्सर हेयर फॉल प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आइए कुछ ऐसे फैक्टर्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो बाल झड़ने के लिए जिम्मेदार साबित हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतों में सुधार करते हैं, तो आप सर्दियों के मौसम में होने वाली हेयर फॉल की प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं।

गर्म पानी से नहाना- सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा गर्म पानी से हेयर वॉश करने की गलती, आपकी हेयर हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है? अगर आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गर्म पानी से हेयर वॉश करना बंद कर दीजिए। अगर आप ठंडे या फिर नॉर्मल पानी से नहीं नहा सकते तो आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्रायर का इस्तेमाल करना- बालों को जल्दी सुखाने के लिए अक्सर लोग ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से हेयर हेल्थ कमजोर हो सकती है। कमजोर हेयर हेल्थ की वजह से बाल झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है। हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कम से कम हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें।

धूप की कमी- धूप की कमी भी हेयर फॉल का कारण बन सकती है। दरअसल, सर्दियों में धूप में न बैठने की वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी पैदा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी, आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। विटामिन डी की कमी के कारण भी हेयर फॉल की समस्या पैदा हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News