1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नीता अंबानी ने पहना पुराना वेलवेट कोटी ब्लाउज, साड़ी को दिया स्टाइलिश लुक, देखें खूबसूरत डिजाइन

नीता अंबानी ने पहना पुराना वेलवेट कोटी ब्लाउज, साड़ी को दिया स्टाइलिश लुक, देखें खूबसूरत डिजाइन

नीता अंबानी स्वदेश के देवी शक्ति इवेंट में बेहद खूबसूरत गुजराती आशावली सिल्क साड़ी पहने नजर आईं, जिसे उन्होंने वेलवेट कोटी ब्लाउज के साथ पहना। आप भी अपनी साड़ी को इस तरह के खूबसूरती कोटी ब्लाउज के साथ न्यू लुक दे सकती हैं।

नीता अंबानी का वेलवेट ब्लाउज- India TV Hindi
Image Source : INSTA: @MANISHMALHOTRA05 नीता अंबानी का वेलवेट ब्लाउज

अंबानी परिवार का कोई भी इवेंट हो, सेंटर ऑफ अट्रैक्शन नीता अंबानी ही रहती हैं। हाल की में स्वदेश के एक साल पूरा होने पर नीता अंबानी ने देवी शक्ति और भारत की जीवित शिल्प परंपराओं का जश्न मनाया। इस मौके पर नीता अंबानी हमेशा की तरह खूबसूरत और शानदार गुजराती आशावली सिल्क साड़ी पहने दिखीं। नीता अंबानी ने साड़ी को अपने पुराने वेलवेट कोटी ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जो साड़ी को एकदम नया लुक दे रहा है। 

नीता अंबानी का विंटेज लुक

आशावली गुजरात की सदियों पुरानी बुनाई परंपरा है जो अपने बारीक डिजाइन और शानदार ब्रोकेड वर्क के लिए जानी जाती है। नीता अंबानी की साड़ी पर कारीगरों ने बेहतरीन कलाकारी की है। साड़ी की डिटेलिंग फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शेयर करते हुए बताया है कि इस साड़ी को मास्टर बुनकरों श्री परेश पटेल और श्री मुस्ताक ने पारंपरिक पिट लूम पर पांच महीनों में हाथ से बुनाई से तैयार किया है। शानदार मैजेंटा और गोल्डर कलर की साड़ी बेहतरीन सिल्क, चमकती सुनहरी जरी, पैस्ले बूटे और नाजुक जियोमेट्रिक जालीदार पैटर्न का संगम है। इसके सजावटी पल्लू में 'ट्री-ऑफ-लाइफ' और फूलदान के डिज़ाइन हैं, जिन्हें रत्न जैसे रंगों वाली मीनाकारी डिटेलिंग से और भी खूबसूरत बनाया गया है।

कोटी ब्लाउज के साथ पहनें साड़ी 

नीता अंबानी ने अपनी साड़ी को विंटेज लुक देते हुए पुरानी वेलवेट कोटी के साथ टीमअप किया, जो कस्टम एंटीक-एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज़ के साथ एक बेहतरीन लुक तैयार कर रही थी। कोटी के हिसाब से साड़ी की ड्रेपिंग तैयार की गई, जिसमें इसके नाजुक एंटीक बॉर्डर से लेकर धागे के बारीक लटकन तक सब कुछ ध्यान में रखा गया। मैचिंग ज्वेलरी कलेक्शन ने उनके लुक को खूबसूरत बना दिया।

नए ब्लाउज से साड़ी को दें ट्रेंडी लुक

कोटी ब्लाउज का इन दिनों काफी ट्रेंड है। सूट से लेकर ब्लाउज में चोली कट कोटी का फैशन हैं। आप अपनी किसी पुरानी साड़ी को नए कोटी ब्लाउज के साथ नया लुक दे सकती हैं। मल्टीकलर ब्लाउज को गोल्डन कोटी और प्लेन ब्लाउड को मल्टीकलर कोटी के साथ मैच कर सकती हैं। इन दिनों लंबी कोटी का भी ट्रेंड चल रहा है। नवरात्रि, करवाचौथ और दिवाली पर इस तरह का लुक कैरी कर सकती हैं।

Latest Lifestyle News