स्टाइलिश दिखना सभी को अच्छा लगता है। खासकर ऐसी जगह जहां इंप्रेशन जमाना हो वहां तो अपने लुक से शायद ही को कॉम्प्रोमाइज करना चाहे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खास मौके के लिए या फिर आउटिंग पर जाने से पहले समझ में नहीं आता कि क्या पहने? सर्दियों में तो और भी ज्यादा कन्फ्यूजन होती है। इस मौसम में टिप-टॉप दिखने के लिए फैशन सेंस अच्छा होना जरूरी होता है। स्टाइलिश लगने के साथ ही किस कपड़े से साथ कौन सा स्कार्फ या बूट कैरी करें जो लुक को कंप्लीट करे? लॉन्ग कोट के साथ कौन से बूट ज्याज जचेंगे? ऐसे कई सवाल मन में आते हैं। लेकिन, आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे विंटर्स के लिए बेस्ट लुक को कैसे कैरी करना है?
टीवी या फिल्म जगत की एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्टाइलिश दिखने से लेकर खास मौके पर ड्रेस को बेहतरीन तरीके से कैरी करने तक, बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने ड्रेसिंग सेंस को डिस्प्ले करने में कहीं पीछे नहीं हैं। इसके लिए इनके पास फैशन स्टाइलिस्ट भी होते हैं। आइए एक नजर डालते हैं फेमस एक्ट्रेस के लेटेस्ट विंटर ड्रेस पर। आप इनके लुक से आइडिया ले सकती हैं।
Image Source : YOGEN SHAH नोरा फतेही
सबसे पहले बात करेंगे नोरा फतेही की। डांसिंग क्वीन नोरा को हाल में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश दिखीं। लुक्स की बात करें तो नोरा ने लॉन्ग हाई नेक ड्रेस के साथ ब्राउन ओवरकोट पहनी थी। ये लुक आउटिंग के लिए बेस्ट है।
Image Source : YOGEN SHAH ज़रीन खान
ज़रीन खान भले ही फिल्मों में न दिखाई देती हों। लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल के लाखों दीवाने हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो ग्रे शिमरी स्वेटर, ब्लू जींस और ब्लैक बूट्स में स्टनिंग दिखीं। ये लुक ऑफिस या कैजुअल वियर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
Image Source : YOGEN SHAH तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन ओवरकोट, व्हाइट टॉप और रिप्ड जींस पहनी थी, जिसमें वो स्टाइलिश दिख रही थीं। इस लुक को पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है।
बॉलीवुड डीवा सोनम कपूर, अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। इस ब्लैक विंटर ड्रेस में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख रही हैं। ये लुक किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।
पढ़ें अन्य खबरें-
Latest Lifestyle News