1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर निकलते रहते हैं पिंपल्स, तो क्या लगाना चाहिए, जिससे त्वचा हो जाए बेदाग, निखार भी बढ़ जाए

चेहरे पर निकलते रहते हैं पिंपल्स, तो क्या लगाना चाहिए, जिससे त्वचा हो जाए बेदाग, निखार भी बढ़ जाए

How to get rid of pimples: क्या आप भी पिंपल्स को नेचुरली अलविदा कह देना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक की रेसिपी के बारे में जान लेना चाहिए।

पिंपल्स को हटाने के लिए क्या लगाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पिंपल्स को हटाने के लिए क्या लगाएं?

क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर पिंपल्स निकलते रहते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज करके देख सकते हैं। इस फेस पैक को अप्लाई करने से न केवल आपका चेहरा बेदाग बन सकता है बल्कि आपके चेहरे का निखार भी कई गुना बढ़ सकता है।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून फ्रेश और गाढ़ा दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में 4-5 केसर के धागे और एक स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। आपको इन तीनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप पोषक तत्वों से भरपूर इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका- आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 10 से 15 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। लगभग 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान- अगर आप पिंपल्स की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं। पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए और त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा को पोषण देने में मददगार साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News