1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर कैसे लगाएं शहद, मिट जाएगा मुंहासों का नामोनिशान, त्वचा के लिए फायदेमंद औषधि

चेहरे पर कैसे लगाएं शहद, मिट जाएगा मुंहासों का नामोनिशान, त्वचा के लिए फायदेमंद औषधि

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 19, 2026 09:30 pm IST,  Updated : Apr 19, 2026 09:30 pm IST

How to apply honey: शहद न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको हनी फेस पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

त्वचा पर शहद लगाने का तरीका- India TV Hindi
त्वचा पर शहद लगाने का तरीका Image Source : FREEPIK

पुराने जमाने से शहद को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आपने सही तरीके से औषधीय गुणों से भरपूर शहद को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लिया, तो आपकी त्वचा पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए आज आपको शहद से नेचुरल फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में बताते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को एक हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- हनी फेस पैक बनाने के लिए आपको शहद, एलोवेरा जेल और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको एक कटोरी में एक स्पून शहद निकाल लेना है। इसके बाद आपको इसी कटोरी में 2 स्पून फ्रेश एलोवेरा जेल भी निकाल लेना है। आखिर में गुलाब जल की कुछ ड्रॉप्स को भी एड कर लीजिए। आपको इन सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज करना शुरू कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद- मुंहासों को कम करने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद, एलोवेरा जेल और गुलाब जल का मिश्रण आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित हो सकता है। इस फेस पैक की मदद से दाग-धब्बे भी कम होते हैं। क्या आप अपनी त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस फेस पैक को एक हफ्ते में 2 बार यूज करना शुरू कर देना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल