1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुंह धोने के बाद भी ऑयली रहती है त्वचा, तो चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे दूर हो जाए स्किन की ऑयलीनेस

मुंह धोने के बाद भी ऑयली रहती है त्वचा, तो चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे दूर हो जाए स्किन की ऑयलीनेस

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 15, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 05:44 pm IST

How to get rid of oily skin: क्या आप भी ऑयली स्किन से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं।

ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
ऑयली स्किन से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों की त्वचा ऑयली रहती है, उन्हें गर्मियों के मौसम में ज्यादा दिक्कत महसूस हो सकती है। आज हम आपको दादी-नानी के एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके त्वचा पर मौजूद ऑयलीनेस को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

कैसे बनाएं फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी पाउडर, चंदन पाउडर और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून मुल्तानी मिट्टी पाउडर और एक स्पून चंदन पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। अगर आपके पास गुलाब जल नहीं है, तो आप ठंडे पानी को भी यूज कर सकते हैं। आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूज करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को तब तक अपनी त्वचा पर लगाए रखना है, जब तक ये सूख न जाए। जब फेस पैक सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-3 बार यूज कर सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक आपके चेहरे पर मौजूद एक्‍सट्रा ऑयल को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। क्या ऑयली स्किन की वजह से आपके चेहरे पर दाग-धब्बे भी निकलते रहते हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक की मदद से आप दाग-धब्बों को भी हटा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में इस फेस पैक को लगाने से त्वचा को ठंडक भी मिलती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल