1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पाना चाहते हैं बेदाग-जगमगाता हुआ चेहरा, तो घर पर ऐसे बनाएं केमिकल फ्री सत्तू फेस पैक

पाना चाहते हैं बेदाग-जगमगाता हुआ चेहरा, तो घर पर ऐसे बनाएं केमिकल फ्री सत्तू फेस पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 10, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Apr 10, 2026 11:04 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन को फ्लॉलेस बनाना चाहते हैं, तो आपको इस नेचुरल फेस पैक को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए सत्तू से फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

सत्तू फेस पैक- India TV Hindi
सत्तू फेस पैक Image Source : FREEPIK

बेदाग और निखरी हुई त्वचा पाने के लिए लोग न जाने कितने महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनचाहे परिणाम हासिल नहीं हो पाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सत्तू भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है। सत्तू में पाए जाने वाले तमाम तत्व त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने स्किन के ग्लो को इम्प्रूव करना चाहते हैं, तो सत्तू से बने फेस पैक को जरूर ट्राई करके देखें।

फेस पैक की रेसिपी- सत्तू का फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून सत्तू, हाफ स्पून हल्दी पाउडर, एक स्पून शहद और थोड़े से गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में सत्तू और हल्दी पाउडर को मिक्स करें। अब आपको इसी कटोरी में शहद और गुलाब जल एड कर, सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करना है। अब आप सत्तू से बने इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका- आपको इस नेचुरल फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15-20 मिनट तक इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर रखना है। जब आप गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लेंगे, तब आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना है।

त्वचा के लिए वरदान- सत्तू फेस पैक को रेगुलरली इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की रंगत को सुधारा जा सकता है। सत्तू में पाए जाने वाले तत्व आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भी सत्तू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल