1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, तेल में मिला लीजिए बस एक चीज, बढ़ने लगेगी बालों की लंबाई

कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, तेल में मिला लीजिए बस एक चीज, बढ़ने लगेगी बालों की लंबाई

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 09, 2026 09:33 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 10:41 pm IST

How to grow hair down to waist: क्या आप भी अपने बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको तेल में औषधीय गुणों से भरपूर एक चीज को मिक्स करके जरूर लगाना चाहिए।

बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं?- India TV Hindi
बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? Image Source : FREEPIK

लंबे और घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अक्सर लोग बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए तेल बदलते रहते हैं या फिर अलग-अलग शैंपू का इस्तेमाल करके देखते हैं। लेकिन आप केमिकल बेस्ड तेल और शैंपू पर ज्यादा पैसे खर्च किए बिना घर बैठे-बैठे अपनी हेयर ग्रोथ को बूस्ट कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेल में गुड़हल के फूल को मिक्स कर लगाने से बालों की लंबाई को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे...

तेल में मिलगाएं गुड़हल का फूल- सबसे पहले आपको कुछ गुड़हल के फूल और पत्तियों को अच्छी तरह से धो लेना है और फिर सुखा लेना है। अब 5-6 फ्रेश गुड़हल के फूल और पत्तियों को पीसकर एक पाउडर तैयार कर लीजिए। अब एक पैन में हाफ कप नारियल का तेल और 5-6 ताजे गुड़हल के फूल और कुछ पत्तियों का पाउडर निकाल लीजिए। गैस को धीमी आंच पर रखिए। आपको इस मिश्रण को 4 से 5 मिनट तक पकाना है। जब तेल का रंग बदल जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। तेल के ठंडे हो जाने के बाद इसे छान लीजिए और कांच के किसी कंटेनर में भरकर रख लीजिए।

इस्तेमाल करने का तरीका- आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस तेल को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मालिश जरूर करें। आपको इस तेल को एक से दो घंटे या फिर रात भर के लिए लगाए रखना है। इसके बाद किसी भी माइल्ड शैंपू की मदद से आप हेयर वॉश कर सकते हैं। इस तेल को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज किया जा सकता है।

बालों के लिए फायदेमंद मिश्रण- बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तेल को लगाने से बालों को मजबूती और पोषण मिल पाएगा। क्या आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप भी अपने बालों पर इस तेल को लगाना शुरू कर सकते हैं। बालों की सफेदी को रोकने के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल