1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें रोज वॉटर, निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें रोज वॉटर, निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

ग्लोइंग और निखरी त्वचा पाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। इसके लिए महिलाएं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं जिसमें रोज वॉटर भी शामिल है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप घर पर भी आसानी से रोज वॉटर तैयार कर सकते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें रोज वॉटर, निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार करें रोज वॉटर, निखरी और बेदाग त्वचा दिलाने में है सहायक

ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। इसके लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में अगर आप बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक निखार चाहते हैं, तो ताजे गुलाब की पंखुड़ियों से बना 'होममेड रोज़ वॉटर' सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है, बल्कि दाग-धब्बों को दूर कर चेहरे पर नेचुरल चमक भी लाता है। यहां जान लें रोज वॉटर बनाने का तरीका। 

घर पर रोज़ वॉटर बनाने का तरीका
गुलाब जल बनाने के लिए आपको केवल ताजे गुलाब के फूल और पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले 4-5 ताजे देसी गुलाब ले लें। उनकी पंखुड़ियों को अलग करके साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि उन पर लगी धूल और गंदगी साफ हो जाए। अब एक बर्तन में पंखुड़ियों को डालें और उसमें इतना पानी मिलाएं कि वे पूरी तरह डूब जाएं। बर्तन को धीमी आंच पर ढककर 10 से 15 मिनट के लिए पकने दें। ध्यान रखें कि आंच धीमी हो, ताकि गुलाब के गुण नष्ट न हों। जब पंखुड़ियों का रंग फीका पड़ जाए और पानी का रंग हल्का गुलाबी या हल्का भूरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसे ढककर ही ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर एक साफ कांच की बोतल या स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें। यह गुलाब जल 2 से 3 सप्ताह तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

त्वचा के लिए रोज़ वॉटर के फायदे
नेचुरल टोनर: यह त्वचा के pH स्तर को संतुलित रखता है और खुले रोमछिद्रों को छोटा करने में मदद करता है।

रंगत में सुधार: रोज़ वॉटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C त्वचा के काले धब्बों को हल्का कर चेहरे की रंगत निखारते हैं।

पिंपल्स और जलन में राहत: इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासों की समस्या को कम करते हैं और त्वचा की जलन या लालिमा को शांत करते हैं।

डीप हाइड्रेशन: यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे चेहरा पूरे दिन फ्रेश और चमकदार दिखता है।

इस्तेमाल करने का तरीका
रोज़ वॉटर को आप सुबह और रात को सोने से पहले कॉटन पैड की मदद से टोनर की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, किसी भी फेस पैक में इसे मिलाकर लगाने से इसका असर दोगुना हो जाता है।

Latest Lifestyle News