बालों को साफ करने के लिए लोग शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग हफ्ते में दो बार हेयर वॉश करते हैं तो कई लोग रोजाना बालों को धोते हैं। लेकिन बालों को शैम्पू से धोने का सबसे सही तरीका क्या है? बालों की जड़ों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए रोज शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए या हफ्ते में दो तीन बार। इस बारे में जानकारी दे रही हैं हेयर एक्सपर्ट डॉ.अरिका बंसल, उन्होंने बाल धोने का सही तरीका बताया है। चलिए जानते हैं हफ्ते में कितने दिन बाल धोने चाहिए?
बढ़ गयी है हेयर फॉल की समस्या
डॉ. अरिका बंसल कहती हैं कि आजकल लोगों में बालों से जुड़ी समस्याएं बहुत ज़्यादा देखने को मिल रही हैं। खासतौर पर, हेयर फॉल की समस्या। इसके पीछे कई कारक ज़िम्मेदार होते हैं। जैसे- भारत जैसे देश में लोग घर से बाहर निकलते हैं तो उस वजह से बालों की जड़ों में धूल, मिट्टी और पसीना जमता ही है। ऐसे में ज़रूरी हैं उन्हें वॉश करना। लेकिन ज़्यादातर लोग जल्दी हेयर वॉश नहीं करते हैं जो हेयर फॉल की एक वजह बनता है।
कितने दिन धोएं बाल?
बकौल अरिका बंसल, भारत में धूल मिट्टी बहुत ज़्यादा है इसलिए लोगों को हफ्ते में दो दिन नहीं बल्कि चार से पांच बार बाल धोना ही चहिए। क्योंकि जब आपका स्कैल्प साफ होगा तभी बाल जड़ से मजबूत होंगे। अगर आप ऐसी में बहुत ज़्यादा रहते हैं, बाहर कम निकलते हैं, आपका एक्सपोज़र कम है तब आप फ्रेक्वेंसी कम कर सकते हैं। बालों की जड़ों में जमी गंदगी स्कैल्प को कमजोर करती है। वहीं वह टीनेजर्स को रोज बाल धोने की सलाह देती हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
हार्ड केमिकल वाले शैम्पू बालों को कमजोर कर देते हैं इसलिए बालों को हमेशा सल्फेट फ्री शैम्पू से ही धोएं। सल्फेट फ्री शैम्पू बालों को डैमेज होने से बचाते हैं और साथ ही कंडीशनर हमेशा बालों पर लगाना चाहिए स्कैल्प पर नहीं। रातभर बालों में ऑयल लगाकर न रखें। बालों को धोने से एक या आधे घंटे पहले ऑयल से मसाज करें, उसके बाद हेयर को वॉश करें।
Latest Lifestyle News