A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. हेयर फॉल को रोकने में ये घरेलू नुस्खा है बेहद कारगर, नारियल के तेल में मिलाकर लगा लें

हेयर फॉल को रोकने में ये घरेलू नुस्खा है बेहद कारगर, नारियल के तेल में मिलाकर लगा लें

अगर आपका भी हेयर फॉल तेजी से हो रहा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए नारियल तेल का ये घरेलू नुस्खा आजमाएं।

hair Fall- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC हेयर फॉल

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। धूल, प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू चीजें बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं। नारियल तेल में मेथी के बीज, प्याज और करी पत्ता मिलाकर लगाने से बालों को पोषण मिलता है और हेयर फॉल कम करने में मदद मिल सकती है।

कैसे तैयार करें ये घरेलू तेल

  • 1 कप नारियल तेल लें
  • 1 बड़ा चम्मच मेथी के बीज डालें
  • 1 छोटा प्याज बारीक काट लें
  • 10-12 करी पत्ते डालें

अब इन सभी चीजों को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तो गैस बंद कर दें। तेल ठंडा होने के बाद छानकर बोतल में भर लें।

कैसे करें इस्तेमाल

  • इस तेल को हल्का गुनगुना करके बालों की जड़ों में अच्छी तरह मसाज करें। करीब 1-2 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है

कैसे फायदेमंद हैं ये चीजें

  • नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है
  • मेथी के बीज प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं, जो बाल मजबूत बनाते हैं
  • प्याज में सल्फर होता है जो बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है
  • करी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद होने और टूटने से बचाने में सहायक माना जाता है

अगर हेयर फॉल बहुत ज्यादा हो रहा हो या स्कैल्प में कोई समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

बढ़ती उम्र में मां को रखें फिट और हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें सेहतमंद रहने के आसान उपाय

Latest Lifestyle News