A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य सोने जैसे निखार के लिए फेशियल की जरूरत नहीं, इन 4 चीजों को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं

सोने जैसे निखार के लिए फेशियल की जरूरत नहीं, इन 4 चीजों को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं

ग्लोइंग स्किन के लिए लोग अक्सर पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन क्या आप दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे के बारे में जानते हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकता है।

फेस पैक रेसिपी- India TV Hindi Image Source : INDIA TV फेस पैक रेसिपी

गर्मियों में अक्सर लोगों की त्वचा का निखार कहीं खो जाता है। अगर आप भी अपनी डल स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। किचन में रखी चार चीजें आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती हैं। आइए बेसन, हल्दी, दही और शहद की मदद से केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

फेस पैक बनाने के लिए आपको दो बड़े स्पून बेसन, हाफ स्पून हल्दी, दो बड़े स्पून दही और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में इन सभी चीजों को निकाल लीजिए। अब आपको इन सबको अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन में फेस पैक की तरह शामिल कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है। जब ये फेस पैक थोड़ा-बहुत सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान

इस फेस पैक में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए भी इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज किया जा सकता है। दादी-नानी के इस घरेलू नुस्खे के आगे पार्लर के महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स फेल हो जाएंगे। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News