A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Disha Patani की मम्मी ने किचन के मसालों से बनाया Magical Hair Oil, इस्तेमाल करते ही मिलेंगे लंबे, काले और घने बाल

Disha Patani की मम्मी ने किचन के मसालों से बनाया Magical Hair Oil, इस्तेमाल करते ही मिलेंगे लंबे, काले और घने बाल

अगर आप अपने बालों को नेचुरली काला और घना बनाना चाहते हैं तो दिशा पटानी की मम्मी के इस घरेलू नुस्खें को ज़रूर आज़माएं

बालों को घना बनाने के लिए तेल - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRA/FREEPIK बालों को घना बनाने के लिए तेल

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन दिशा पटानी की खूबसूरती और उनके सिल्की, शाइनी बालों की हर कोई तारीफ करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके पीछे उनकी मम्मी का एक खास घरेलू नुस्खा है? जी हाँ, दिशा की मम्मी ने घर पर ही नारियल के तेल में गुड़हल के फूलों और मेथी के बीज को मिलाकर ऐसा मैजिकल हेयर ऑयल तैयार किया है, जो बालों को न सिर्फ जड़ से मज़बूत बनाता है बल्कि उन्हें काला, घना और चमकदार भी बनाता है। पूरी तरह नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बना ये तेल अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। क्योंकि इसमें है पारंपरिक देसी नुस्खे का जादू और मॉडर्न ब्यूटी गोल्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह मैजिकल हेयर ऑइल 

 

तेल को बनाने के लिए सामग्री

ढाई सौ ग्राम नारियल तेल, दो प्याज, करी पत्ता, गुड़हल के फूल, चार चम्मच मेथी

कैसे बनाएं तेल?

ये मैजिकल ऑइल बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और एक कड़ाही रखें। अब इस कड़ाही में ढाई सौ ग्राम नारियल तेल डालें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तब उसमें प्याज को काटकर डालें। दो मिनट के बाद, उसमें 20 25 करी पत्ता, 5 से 6 गुड़हल के फूल और चार चम्मच मेथी डालें। अब तेल को धीमी आंच पर पकने दें। ते को तब तक पकाना है जब तक प्याज काला न हो जाए। जब प्याज काला हो जाए तब गैस बंद कर दें और एक डिब्बे में बंद कर दें।

इसे लगाने के फायदे

तेल का यह देसी नुस्खा बालों को काला, घना और चमकदार बनाने में मदद करता है, लेकिन केवल इस तेल को लगाने से बाल काले नहीं होते, बल्कि यह बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। इस तेल को हफ्ते में दो बार लगाएं। तेल को लगाने के बाद बालों को अच्छी तरह से मसाज करें।

Latest Lifestyle News