1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेंहदी में ऐसे तैयार हुईं दूल्हे अनंत अंबानी की साली, देखते रह गए लोग, नहीं हटी कैमरे की नजर

मेंहदी में ऐसे तैयार हुईं दूल्हे अनंत अंबानी की साली, देखते रह गए लोग, नहीं हटी कैमरे की नजर

Anant Radhika Mehndi Function: अंनत अंबानी और राधिका मार्चेंट के मेहंदी फंक्शन में बॉलीवुड सितारों की भी महफिल सजी, लेकिन सबकी नजर दूल्हे राजा की होनी वाली साली पर अटक गईं। गुजराती लुक में अनंत की साली बला की खूबसूरत लग रही हैं। दूल्हे की सालियां मेहंदी फंक्शन के लिए ऐसे तैयार हो सकती हैं।

अंजलि मर्चेंट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अंजलि मर्चेंट

अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इन दिनों सबसे बड़ी हाईलाइड बनी हुई है। शादी में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस क्लास की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। लेकिन कैमरे की नजर तो दूल्हे की साली अंजलि मर्चेंट पर जाकर अटक रही हैं। राधिका मर्चेंट की शादी के सभी फंक्शन में साइड में दिखने वाली खूबसूरत लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन अंजलि मर्चेंट हैं। अनंत राधिका की हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी तक हर फंक्शन में अंजलि बेहद खूबसूरत दिखीं। 

अंजलि मर्चेंट राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन हैं। मेहंदी के फंक्शन में अंजलि ने गुजराती स्टाइल का मल्टीकलर लहंगा पहना जो दिखने  में बेहद खूबसूरत लग रहा है। अंजलि ने इसे ग्रीन ब्लाउज और मरून दुपट्टे के साथ कैरी किया है। माथे पर बड़ा सा टीका और गले में कुंदन का हार पहने अंजलि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि ने बालों को चोटी बनाकर गुलाब के फूलों से सजाया हुआ था।

Image Source : Instagramअंजलि मर्चेंट

हल्दी सेरेमनी में भी अंजलि ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अनंत राधिका के हल्दी फंक्शन में अंजलि ने पिंक लहंगा, नीली चोली और उसके साथ पीला दुपट्टा कैरी किया था। अंजलि ने इस लुक को कमरबंध के साथ कॉम्प्लीमेंट किया था। बालों को उन्होंने हाई पोनी टेल में स्टाइल किया था। अंजलि की खूबसूरती बॉलीवुड हसीनाओं पर भी भारी पड़ रही थी।

राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट मजीठिया एक बिजनेस वुमन हैं जो अपने पिता की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर में बतौर मार्केटिंग मैनेजर काम करती है। अंजलि मर्चेंट बी-टाउन सेलेब्स को स्पेशलाइज्ड हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट सर्विसेस भी देती हैं।

अगर आपको भी अपनी बहन या भाई की शादी में छा जाना है तो हल्दी से लेकर मेहंदी फंक्शन तक के लिए आप अंजिल मर्चेंट के लुक को कैरी कर सकती हैं। हर फंक्शन में कैसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखना है और क्या हेयर स्टाइल कैरी करना है आप अंजलि के लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। 

Latest Lifestyle News