1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या होता है, जानिए त्वचा के लिए कितना फायदेमंद बनाना पील?

चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या होता है, जानिए त्वचा के लिए कितना फायदेमंद बनाना पील?

Banana peel skin benefits: क्या आप भी केले के छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि केले का छिलका आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद केले का छिलका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK त्वचा के लिए फायदेमंद केले का छिलका

क्या आपने कभी सोचा है कि केले का छिलका आपकी त्वचा पर पॉजिटिव असर डाल सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप केले के छिलके को किस तरह से अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन ई और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है।

चेहरे पर लगाएं केले का छिलका- पके हुए केले का एक छिलका लीजिए और इसके सफेद हिस्से से अपने चेहरे को रगड़िए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 मिनट तक केले के छिलके को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज कीजिए। अब आपको 15 से 20 मिनट तक वेट करना है और फिर फेस वॉश कर लेना है। फेस वॉश के लिए आप गुनगुने पानी या फिर ताजे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, केले के छिलके को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

पिंपल्स और झुर्रियों से मिल सकता है छुटकारा- अगर आप पिंपल्स और एक्ने को कम करना चाहते हैं, तो केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसे रेगुलरली लगाते हैं, तो चेहरे के काले धब्बे भी गायब हो सकते हैं। उम्र बढ़ती है तो चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं। केले के छिलके में मौजूद तत्व झुर्रियों को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

मुलायम बनाए रूखी त्वचा- क्या आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है? अगर हां, तो केले का छिलका रूखी त्वचा को डीप मॉइस्चराइज करता है। यानी अगर आप अपनी त्वचा को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो भी केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेहरे की डलनेस को दूर कर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर केले के छिलके को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News