1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शहद में मिलाएं किचन में रखा भूरा मसाला, चेहरे पर हफ्ते में 2 बार लगाएं, मिल जाएगा मुहांसों से छुटकारा

शहद में मिलाएं किचन में रखा भूरा मसाला, चेहरे पर हफ्ते में 2 बार लगाएं, मिल जाएगा मुहांसों से छुटकारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 24, 2026 10:46 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 10:46 am IST

How to get rid of acne: क्या आप भी मुहांसों से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

मुहांसों से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
मुहांसों से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

शहद को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर निकले जिद्दी मुहांसे, न केवल खूबसूरती को बल्कि कॉन्फिडेंस को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप नेचुरली त्वचा से जुड़ी इस समस्या को अलविदा कहना चाहते हैं, तो आपको शहद के साथ किचन में रखे एक मसाले को मिक्स कर अपने चेहरे पर लगाना है। आइए जानते हैं कैसे...

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून शहद और 1 स्पून दालचीनी पाउडर निकाल लीजिए। दोनों चीजों में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं और एक हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई कर सकते हैं।

लगाने का सही तरीका- सबसे पहले अपने चेहरे को धोकर साफ कर लीजिए। अब अपने पूरे चेहरे पर शहद और दालचीनी के मिश्रण को अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक आपको इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाए रखना है। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए फायदेमंद- मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फेस पैक में मौजूद तत्व दाग-धब्बे  कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आप इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर देंगे, तो आपकी डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकेगा जिससे आप ग्लोइंग स्किन के मालिक बन पाएंगे। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल