1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर दिखाई देते हैं दाग-धब्बों के निशान, तो क्या अप्लाई करें, जिससे त्वचा बेदाग हो जाए

चेहरे पर दिखाई देते हैं दाग-धब्बों के निशान, तो क्या अप्लाई करें, जिससे त्वचा बेदाग हो जाए

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 22, 2026 09:30 am IST,  Updated : Mar 22, 2026 09:30 am IST

How to get rid of blemishes on face: क्या आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे या फिर दाग-धब्बों के निशान दिखाई देते हैं? अगर हां, तो आपको इस फेस पैक को जरूर यूज करके देखना चाहिए।

त्वचा को बेदाग कैसे बनाएं?- India TV Hindi
त्वचा को बेदाग कैसे बनाएं? Image Source : FREEPIK

चेहरे पर दिखाई देने वाले दाग-धब्बे न केवल खूबसूरती को बल्कि लोगों के कॉन्फिडेंस को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं? क्या आपको भी यही लगता है कि बेदाग त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आइए घर पर एक ऐसे फेस पैक को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं, जिसकी मदद से आप बेदाग त्वचा के मालिक बन सकते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले नीम की कुछ पत्तियों को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब नीम की पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। इसके बाद एक कटोरी में नीम की पत्तियों का पेस्ट और एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। नीम की पत्तियों और एलोवेरा जेल में मौजूद तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- आइए इस फेस पैक को यूज करने के सही तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। आपको इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस नेचुरल फेस पैक को लगाए रखिए और फिर फेस वॉश कर लीजिए। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं।

त्वचा के लिए वरदान- अगर आप मुहांसों से या फिर मुहांसों के दागों से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपनी त्वचा को बेदाग बनाना चाहते हैं, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल