1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? स्किन ग्लो के साथ-साथ मिलते हैं ये फायदे

चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? स्किन ग्लो के साथ-साथ मिलते हैं ये फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 11, 2026 01:45 pm IST,  Updated : Mar 11, 2026 01:48 pm IST

क्या आप जानते हैं कि मलाई को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की वजह से आपको स्किन से जुड़ी कितनी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है?

त्वचा के लिए फायदेमंद मलाई- India TV Hindi
त्वचा के लिए फायदेमंद मलाई Image Source : FREEPIK

मलाई में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। दादी-नानी के जमाने से त्वचा पर मलाई लगाने की सलाह दी जाती रही है। आपको हर रोज रात में नियम से अपने चेहरे पर मलाई लगानी चाहिए। आपको महज एक ही हफ्ते के अंदर पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आइए चेहरे पर मलाई लगाने के स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

त्वचा को करे मॉइश्चराइज- चेहरे पर मलाई लगाने की वजह से आपकी रूखी और बेजान त्वचा मॉइश्चराइज्ड रहने लगेगी। मलाई आपकी त्वचा पर नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करेगी। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए मलाई को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। मलाई में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

बढ़ाए त्वचा का निखार- अगर आप अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ाना चाहते हैं, तो हर रोज अपने चेहरे पर मलाई लगाना शुरू कर दीजिए। मलाई को रेगुलरली इस्तेमाल करके आपको डल स्किन से छुटकारा मिल सकता है। मलाई आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में असरदार साबित हो सकती है। इसके अलावा मलाई में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा पर जमी गंदगी को रिमूव करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने चेहरे पर मलाई लगाकर आप दाग-धब्बों से भी छुटकारा पा सकते हैं। खुजली, दाने या फिर टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मलाई को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इतना ही नहीं मलाई में पाए जाने वाले तत्व झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। 

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज रात में सोने से पहले मलाई को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर थोड़ी देर के लिए छोड़ना है और फिर फेस वॉश कर लेना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल