Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कॉफी और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चमक उठेगी त्वचा, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

कॉफी और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चमक उठेगी त्वचा, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 26, 2026 11:46 pm IST, Updated : Feb 26, 2026 11:46 pm IST

Coffee Yogurt Skin Benefits: क्या आप जानते हैं कि अगर आप कॉफी और दही को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो आपकी स्किन चमक उठेगी?

कॉफी और दही का मिक्सचर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK कॉफी और दही का मिक्सचर

क्या आप भी अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं? अगर हां, तो आज हम आपको घर बैठे-बैठे त्वचा के निखार को बढ़ाने के तरीके के बारे में बताएंगे। इस घरेलू उपाय के लिए आपको महज दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आपको एक स्पून कॉफी पाउडर और 2 स्पून दही की जरूरत पडे़गी।

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून कॉफी पाउडर और दो स्पून दही निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। कॉफी और दही का मिक्सचर आपकी त्वचा को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आपको एक हफ्ते में एक से दो बार इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाना और महज एक ही महीने के अंदर आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

यूज करने का तरीका- आइए इस मिक्सचर को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं। आपको कॉफी और दही के मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण को लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं।

त्वचा के लिए वरदान- आपको बता दें कि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को साफ करता है और कॉफी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस मिश्रण का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर निकले दाग-धब्बों को हटाने के लिए भी आप इस मिक्सचर को यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस मिक्सचर को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement