कुछ लोगों को चेहरे पर काले दाग धब्बे दिखाई देते हैं। खासतौर से नाक, माथे और ठोड़ी पर काले-काले धब्बे ब्लैकहेड्स होते हैं। ये रोमछिद्रों के अंदर फंसी ब्लैकहेड्स होती हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को कम करती हैं। जिन लोगों को फेस ऑयली होता है या साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते उन्हें ब्लैक हेड्स की समस्या ज्यादा होती है। लंबे समय तक ब्लैकहेड्स होने से त्वचा पर मुंहासे निकलने लगते हैं। जो दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपको ब्लैकहेड्स की समस्या रहती है तो कुछ असरदार उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के लिए क्या उपाय करें?
ब्लैकहेड्स हटाने के उपाय
क्लीनिंग करें- ब्लैकहेड्स को नेचुरली कम करना है तो चेहरे की साफ-सफाई का ख्याल रखें। दिन में कम से कम दो बार हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें। इससे तेल और गंदगी साफ हो जाएगी और ब्लैकहेड्स कम होने लगेंगे।
एक्सफोलिएशन करें- जिन्हें ब्लैकहेड्स ज्यादा होते हैं उन्हें हफ्ते में 1-2 बार स्क्रब या एक्सफोलिएटर करना चाहिए। इससे डेड स्किन निकल जाती है। आप किसी भी घरेलू चीज जैसे ओट्स, बेसन या दूसरे स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हैं। इससे मृत त्वचा कोशिकाएं हटती हैं और रोमछिद्र साफ होते हैं।
भाप लें- त्वचा के रोमछिद्र ओपन करने के लिए भाप लेना अच्छा माना जाता है। इससे रोमछिद्र खुल जाते हैं और ब्लैकहेड्स को आसानी से निकाला जा सकता है। इसके बाद फेस पर कोई मास्क भी लगाएं।
शहद और नींबू- ब्लैकहेड्स हटाने के लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाना चाहिए। इससे ब्लैकहेड्स कम होते हैं और त्वचा पर निखार आता है।
टमाटर- चेहरे पर टमाटर का स्लाइस रगड़ने से न सिर्फ निखार आता है बल्कि गंदगी और ब्लैकहेड्स भी साफ हो जाते हैं। पोर्स क्लीन हो जाते हैं।
हल्दी और चावल का आटा- ब्लैकहेड्स को क्लीन करने के लिए चावल और हल्दी का इस्तेमाल करें। इससे पैक बनाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से डेड स्किन को एक्सफोलिएट करें। इससे ब्लैकहेड्स क्लीन हो जाएगे।
Latest Lifestyle News