1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कैसा होना चाहिए पुरुषों का हेयर केयर रूटीन, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका

कैसा होना चाहिए पुरुषों का हेयर केयर रूटीन, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया सही तरीका

पुरुषों को भी हेल्दी और मजबूत हेयर के लिए अपने हेयर केयर रूटीन पर ध्यान देना चाहिए, डर्मेटोलॉजिस्ट बता रही हैं कैसे?

पुरुषों का हेयर केयर रूटीन- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH पुरुषों का हेयर केयर रूटीन

जब भी हेयर केयर की बात होती है तो पुरुषों को अक्सर ऐसा लगता है कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए ज़रूरी होता है। जबकि ऐसा नहीं है, डॉक्टर आंचल पंथ कहती हैं कि हेल्दी और मजबूत हेयर के लिए पुरुषों को भी हेयर केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। स्कैल्प की सफाई से लेकर बालों को कंडीशनिंग करने तक, छोटी-छोटी बातों का ध्यान बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। डॉक्टर ने पुरुषों के लिए सही हेयर केयर रूटीन और जरूरी टिप्स बताए हैं।

कितने दिन करना चाहिए वॉश?

डॉक्टर आंचल कहती हैं कि पुरुषों को अपने हेयर को हफ्ते में दो से तीन बार धोना चाहिए। अगर आपके स्कैल्प में गंदगी, पसीना ज़्यादा जमता है या हेयर ऑयली हैं तब आप अपने हेयर को हफ्ते में चार से पांच बार भी वॉश कर सकते हैं। अगर आपके बालों में डैंड्रफ है तो हफ्ते में एक बार एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर डैंड्रफ ज़्यादा हैं तो इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कंडीशनर का इस्तेमाल

अगर आपके बाल दो या तीन इंच से ज़्यादा बड़े हैं तब आपको कंडीशनर का भी इस्तेमाल करना चाहिए। कंडीशनर लगाने से बाल सिर्फ मुलायम ही नहीं बनते बल्कि मैनेजेबल भी होते हैं। बड़े बालों में कंडीशनर नहीं लगाने से वे फ्रिजी भी हो सकते हैं।

कैसे शैम्पू का करें इस्तेमाल?

अगर आपका स्कैल्प ऑयली है तो क्लेरिफाइंग शैम्पू का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। क्लेरिफाइंग शैम्पू इस्तेमाल करने के बाद कंडीशनर ज़रूर लगाएं। वहीं अगर बालों में डैंड्रफ है तो एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। वहीं, अगर आपका स्कैल्प ड्राई या नार्मल है तो माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार करें।

हेयर वॉश से पहले और बाद में क्या करें?

हेयर वॉश से पहल अपने बालों में एक या डेढ़ घंटे पहले तेल लगाएं और बालों की तेल से चंपी करें। उसके बाद बालों को शैम्पू करें और बाल धोने के बाद जब वह सुख जाए तब सीरम का इस्तेमाल करें। मास्क का इस्तेमाल उन लोगों को करना चाहिए जिनके बाल ज़्यादा लंबे हों। अगर आप स्पाइक लुक चाहते हैं तो आप हेयर वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

Latest Lifestyle News