1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रात में सोने से पहले क्या लगाना चाहिए, जिससे अगली सुबह रूखी त्वचा एकदम मखमली हो जाए

रात में सोने से पहले क्या लगाना चाहिए, जिससे अगली सुबह रूखी त्वचा एकदम मखमली हो जाए

What to apply on skin at night: क्या आप अपनी रूखी त्वचा को मुलायम बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप रात में सोने से पहले अपनी त्वचा पर इस चीज को लगाना शुरू कर दीजिए।

रूखी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रूखी त्वचा को मुलायम कैसे बनाएं?

अगर आप रूखी त्वचा को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने नाइट स्किन केयर रूटीन पर फोकस करना चाहिए। सबसे पहले अपने मुंह को अच्छी तरह से धो लीजिए जिससे दिन भर त्वचा पर जमी हुई धूल, मिट्टी और गंदगी हट जाए। अब तौलिए से अपने फेस को अच्छी तरह से पोंछ लीजिए। इसके बाद आपको अपने चेहरे पर इस चीज को अप्लाई करना है। औषधीय गुणों से भरपूर ये चीज आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

लगाएं एलोवेरा जेल- रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके एलोवेरा जेल लगा लीजिए। रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए पुराने जमाने से ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती रही है। रात भर जब त्वचा पर एलोवेरा जेल लगा रहेगा, तो आपकी त्वचा को गहरी नमी मिल पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल रूखी त्वचा को हाइड्रेट करता है।

गौर करने वाली बात- बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। गौर करने वाली बात ये है कि आपको हर रोज नियम से अपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल अप्लाई करना है, तभी आपको जल्दी रिजल्ट दिख पाएगा। रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल को गुलाब जल के साथ मिक्स करके भी यूज किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपको एलोवेरा जेल या फिर एलोवेरा जेल और गुलाब जल के मिक्सचर को चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करते हुए अप्लाई करना है।

त्वचा के लिए वरदान- एलोवेरा जेल त्वचा की मरम्मत करने में भी कारगर साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल को यूज किया जा सकता है। क्या आप झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कुल मिलाकर एलोवेरा जेल त्वचा को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News