A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य रुक गई है बालों की लंबाई, तो करें दही का इस्तेमाल, कैसे बनाएं नेचुरल हेयर मास्क

रुक गई है बालों की लंबाई, तो करें दही का इस्तेमाल, कैसे बनाएं नेचुरल हेयर मास्क

How to use yogurt for hair: क्या आपके बालों की लंबाई भी रुक गई है? अगर हां, तो आप दही को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

कैसे बढ़ाएं बालों की लंबाई?- India TV Hindi Image Source : FREEPIK कैसे बढ़ाएं बालों की लंबाई?

दही खाने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर दही को बालों के लिए भी यूज किया जा सकता है? अगर आप नेचुरल तरीके से बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो दही एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से दही को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। आइए कर्ड हेयर मास्क बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

दही हेयर मास्क- कर्ड हेयर मास्क बनाने के लिए दही, शहद और नींबू की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दही निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून शहद और हाफ नींबू का रस भी निकाल लीजिए। आपको इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। औषधीय गुणों से भरपूर ये पेस्ट आपकी हेयर हेल्थ को सुधारने में काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है।

यूज करने का तरीका- आप इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों में अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 20 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस हेयर मास्क को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं। महज एक ही महीने में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

बूस्ट करे हेयर ग्रोथ- हेयर ग्रोथ को बूस्ट कर बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। अगर डैंड्रफ की वजह से आपके बाल नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो ये हेयर मास्क एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ये हेयर मास्क स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करने में कारगर साबित हो सकता है। इस हेयर पैक में मौजूद तत्व आपके रूखे और बेजान बालों को रेशमी बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News