क्या आपके चेहरे पर भी बार-बार दाग-धब्बे निकल आते हैं? अगर हां, तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस फेस पैक को शामिल कर लेना चाहिए। औषधीय गुणों से भरपूर ये फेस पैक न केवल चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों के जिद्दी निशान को दूर करने में बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक स्पून मुलेठी पाउडर, हाफ स्पून चंदन पाउडर और दही/गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले आपको एक कटोरी में मुलेठी और चंदन पाउडर निकाल लेना है। इसके बाद इसी कटोरी में दही या फिर गुलाब जल भी निकाल लीजिए। अब आपको सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए एक हफ्ते में 1-2 बार इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है।
अप्लाई करने का तरीका- इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
त्वचा के लिए वरदान- दाग-धब्बों को दूर कर चेहरे को बेदाग बनाने के लिए आप इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। क्या आप पिगमेंटेशन की समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए भी इस फेस पैक को यूज करने की सलाह दी जाती है। इस फेस पैक में मौजूद तत्व आपकी त्वचा की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News