क्या आप भी मुंह धोने के लिए महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि केमिकल युक्त फेस वॉश आपकी त्वचा की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि अगर आप मुंह धोने के लिए फेस वॉश यूज नहीं करेंगे, तो फिर किन चीजों का इस्तेमाल करेंगे। आइए घर पर कुछ नेचुरल चीजों की मदद से फेस वॉश बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
होममेड फेस वॉश- घर पर फेस वॉश बनाने के लिए आपको 2 बड़े स्पून मसूर की दाल का पाउडर, एक छोटा स्पून शहद और चुटकी भर हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आपको 3-4 स्पून कच्चा दूध यूज करना है और अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आपको 3-4 स्पून गुलाब जल का इस्तेमाल करना है। एक कटोरी में मसूर दाल पाउडर, दूध/गुलाब जल, शहद और हल्दी पाउडर निकालिए और इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
इस्तेमाल करने का तरीका- सबसे पहले आपको अपने चेहरे को सादे पानी से धो लेना है। इसके बाद आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। 10 से 15 मिनट तक इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। इसके बाद हाथों में थोड़ा पानी लीजिए और सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर स्क्रब करते हुए मुंह धो लीजिए।
त्वचा के लिए फायदेमंद- औषधीय गुणों से भरपूर कुछ चीजों के पेस्ट से फेस वॉश करके आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन के मालिक बन सकते हैं। इस पेस्ट की मदद से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। कुल मिलाकर ये पेस्ट आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।