1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं, इन उपायों से दूर होगा जमा मैल

गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन दूर करने के लिए क्या लगाएं, इन उपायों से दूर होगा जमा मैल

कई बार गर्दन, कोहनी और घुटनी की त्वचा पर ध्यान न देने से त्वचा में लंबे समय में कालापन आने लगता है। जो दिखने में काफी भद्दा लगता है। त्वचा का कालापन दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

त्वचा का कालापन कैसे दूर करें- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV त्वचा का कालापन कैसे दूर करें

आपने कई बार देखा होगा कि लोगों का चेहरा तो चमक रहा होता है लेकिन गर्दन, कोहनी और घुटने काले हो रखे होते हैं। इसका कारण है कि हम चेहरे पर ध्यान देते हैं। अच्छी तरह से क्लीनिंग करते हैं और सही देखभाल करते हैं। लेकिन गर्दन, कोहनी और घुटनों की त्वचा को नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार हार्मोनल असंतुलन, सूरज की हानिकारक किरणों और मोटापे के कारण भी त्वचा काली हो जाती है। आप चाहें तो इस काली पड़ चुकी त्वचा को साफ कर सकते हैं। आचार्य बाल कृष्ण ने इसके लिए कुछ असरदार घरेलू उपाय बताए हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं।

गर्दन, कोहनी और त्वचा का कालापन कैसे दूर करें?

दूध और केला- आपको एक अच्छा पका केला लेना है और उसे दूध के साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। इसे मास्क की तरह फेस, गर्दन, कोहनी पर अप्लाई करें और 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। दादी नानी भी केले के इस नुस्खे का इस्तेमाल करती रही हैं। इसे कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल करें।

चावल, दूध और शहद- काले निशान हटाने के लिए चावल को पीसें या चावल का आटा ले लें। इसमें दूध और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे, गर्दन और जहां कालापन आ रहा है वहां लगा लें। करीब 10 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। आप सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

टमाटर का रस- चेहरे का कालापन दूर करने के लिए आप टमाटर का रस लगाएं। टमाटर के रस में अंगूर के रस भी मिला सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और सूखने पर धो लें। काले दाग-धब्बों को दूर करने के लिए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगे तो असर दिखाई देने लगेगा।

पपीता और शहद- चेहरे और गर्दन का कालापन दूर करने के लिए पपीता का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीता में पाए जाने वाले एंजाइम कालेपन को दूर करते हैं। पपीता में थोड़ा शहद मिलाकर लगाने से त्वचा का रंग साफ होता है और स्किन मुलायम बनती है। इसके लिए पका हुआ पपीता मसल लें और उसमें थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।

चंदन पाउडर- त्वचा का खोया हुआ निखार पाने के लिए चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर में थोड़ा नारियल पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट जैसा तैयार कर लें। आप इसमें 1-2 बूंद बादाम का तेल डालें और लगाएं। जहां कालापन है उस जगह पर इसे अप्लाई करें। 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

 

Latest Lifestyle News