स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में विटामिन ई और सी दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, ज़्यादातार लोगों को पता नहीं होता है कि स्किन के लिए ये दोनों विटामिन क्यों ज़रूरी है। साथ ही किसकी कमी स्किन के लिए ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में चलिए जानते हैं विटामिन सी और विटामिन ई हमारी त्वचा के लिए कितना ज़रूरी है?
किस विटामिन से कौन से फायदे मिलते हैं?
-
विटामिन सी: विटामिन सी स्किन का कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे चेहरा हेल्दी और लम्बे समय तक जवां बने रहता है। विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडे फ्री रेडिकल्स से स्किन को प्रोटेक्ट करता है। साथ ही अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करने से रिंकल और झुर्रियों से बचाव होता है।
-
विटामिन ई: विटामिन ई स्किन को फ्री-रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। विटामिन ई में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन की इलास्टिसिटी को बचाए रखते हैं। इसमें मौजूद एंटीएजिंग गुण एजिंग को रोकने में बेहद प्रभवाकृ होते हैं। यह विटामिन प्रदूषण, धूप और धूल से भी स्किन को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।
किसकी कमी है ज्यादा खतरनाक?
त्वचा के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी की कमी अधिक खतरनाक मानी जा सकती है, क्योंकि यह कोलेजन के निर्माण और घावों को भरने के लिए अनिवार्य है। विटामिन सी की कमी से त्वचा बेजान होने के साथ-साथ गंभीर रूप से कोलेजन का ह्रास होता है। विटामिन ई की कमी त्वचा को रूखा और संवेदनशील बनाती है।
कौन सा विटामिन है ज़्यादा फायदेमंद?
स्किन के लिए दोनों ही विटामिन ज़रूरी है इसलिए डाइट से लेकर स्किन केयर में इन दोनों का इस्तेमाल बारबार होना चाहिए। साथ ही जब इन दोनों विटामिन का एक साथ इस्तेमाल किया जाता है तो यह स्किन को पावरफुल तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। इसलिए, अगर आप स्किन केयर में सिर्फ विटामिन सी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अपनी स्किन की बेहतरीन के लिए विटामिन ई का भी इस्तेमाल करें।
Latest Lifestyle News