1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ठंड की वजह से तलवे पड़ने लगे हैं ठंडे तो इन नुस्खों से पैरों को तुरंत मिलेगी गरमाहट

ठंड की वजह से तलवे पड़ने लगे हैं ठंडे तो इन नुस्खों से पैरों को तुरंत मिलेगी गरमाहट

How to keep cold feet warm in winter: सर्दियों में अक्सर लोगों के तलवे ठंडे पड़ने लगते हैं। पैरों में मोजा पहनने के बाद भी ठंड लगते रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं तलवों को गर्म रखने के लिए क्या करना चाहिए?

सर्दियों में ठंडे पैरों को गर्म कैसे रखें- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सर्दियों में ठंडे पैरों को गर्म कैसे रखें

ठंड के मौसम में लोग कई लेयर के कपड़े में ढके होते हैं। इसके बावजूद ज़्यादातर लोगों के पैरों का तलवा ठंडा रहता है। पैरों में मोज़े पहनने के बाद भी पैर बर्फ की तरह ठंडे रहते है। दरअसल, जब हथेलियों और पैरों में ऑक्सीजन और ब्‍लड की पर्याप्‍त मात्रा नहीं पहुंच पाती तब ये ठंडे होने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके पैर भी इस मौसम में दूसरों की तुलना में ज़्याद ठंडे रहते हैं तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से इन्‍हें गर्म रख सकते हैं।

ठंडे पैरों की समस्‍या दूर करने के घरेलू उपाय

  • हीटिंग पैड का करें इस्तेमाल: अगर तलवे हर समय ठंडे रहते हैं तो उन्हें गर्म करने के लिए हीटिंग पैड का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले भी अपने पैरों को हीटिंग पैड से सेक लें। जब कहीं बाहर जाना हो तो मोजे जूते पहनने से पहले हीटिंग पैड से तलवों का गर्म करना ना भूलें। हीटिंग पैड आसानी से ऑन लाइन या किसी भी मार्केट में मिल जाएंगे।

  • गर्म पानी से धोएं: ठंडे पैरों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने पैरों को गर्म पानी में डुबोकर रखें या गर्म कपड़ों से सिंकाई करें। ऐसा करने से पैरों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा मांसपेशियों में जो खिंचाव आया है वो कम होगा। अपने पैर को धोते वक्‍त पानी में नमक जरूर डालें।

  • गर्म तेल से करें मसाज: आप, तलवों में गर्माहट वापस लाने के लिए गर्म तेल से मालिश करें। सरसों के तेल में थोड़ा अजवाइन मिलाएं और उसे गर्म कर अपने पैरों की मालिश करें। इससे ब्‍लड फ्लो आसनी से बढ़ेगा और ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार होगा।

  • आयरन और विटामिन बी रिच फूड: खून में आयरन की कमी से भी पैर ठंडे और सुन्न पड़ जाते हैं। इसलिए डाइट में आयरन रिच फूड का इस्तेमाल करें। जबकि विटामि बी 12 के सेवन से शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स का प्रोडक्‍शन सही तरीके से हो पाएगा। ऐसा करने से ठंडे पैरों की समस्‍या भी ठीक होगी।

Latest Lifestyle News