1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. काली साड़ी और गोल्डन झुमके में यामी गौतम ने चुराया फैंस का दिल, अपने कलेक्शन में शामिल करें ये क्लासिक कॉम्बिनेशन

काली साड़ी और गोल्डन झुमके में यामी गौतम ने चुराया फैंस का दिल, अपने कलेक्शन में शामिल करें ये क्लासिक कॉम्बिनेशन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 2026 में यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। अवॉर्ड फंक्शन में यामी बेहद खूबसूरत ब्लैक एंड गोल्डन साड़ी पहनकर पहुंची, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। देखिए यामी गौतम का खूबसूरत लुक।

नेशनल अवॉर्ड समारोह में यामी गौतम - India TV Hindi
Image Source : PTI नेशनल अवॉर्ड समारोह में यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अपने ब्लैक क्लासिक लुस से फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती की हर कोई चर्चा कर रहा है। यामी गौतम हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत साड़ी लुक में अवॉर्ड समारोह में पहुंचीं। यामी ने ब्लैक साड़ी को सादगीपूर्ण और एलिगेंट स्टाइल से कैरी किया हुआ था। ब्लैक साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर बेहद खूबसूरत लग रहा था, जिसे यामी गौतम ने गोल्डन ज्वैलरी के साथ मैच किया। एक्ट्रेस के झुमके सबका ध्यान खींच रहे थे।

ब्लैक साड़ी में यामी गौतम का क्लासिक लुक

यामी गौतम को गुजरात में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। समारोह में यामी गौतम अपने पति आदित्य धर के साथ क्लासिक ब्लैक कॉम्बिनेशन में पहुंचीं। यामी ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए पारंपरिक और टाइमलेस साड़ी लुक को चुना। उन्होंने ब्लैक और गोल्डन जरी बॉर्डर वाली बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसे हाई नेक गोल गले के ब्लाउज के साथ कैरी किया। ब्लाउज की बाजू और गले पर जरी का गोल्डन काम किया गया है। यामी का ये क्लासिक कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लग रहा है।

गोल्डन झुमकों के साथ लगे चार-चांद 

काली साड़ी के से साथ यामी गौतम ने गोल्ड ज्वेलरी कैरी की है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बना रहा है। यामी ने रूबी जड़े और पक्षी की शेप वाले शानदार सोने के झुमके पहने हैं। इसके साथ उन्होंने हाथ में एक सोने की अंगूठी भी पहनी है। यामी का पूरा लुक सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

जूड़ा में लगाए पिंक फूल 

साड़ी के साथ यामी गौतम ने बहुत हल्का मेकअप किया है। बालों को जूड़ा बनाकर उसमें गुलाबी रंग के ताजा फूलों के साथ लुक को कंप्लीट किया है। यामी अक्सर छोटी बिंदी लगाए ही दिखती है, ब्लैक साड़ी के साथ भी उन्होंने एक छोटी सी स्टोन बिंदी लगाकर लुक को पूरा किया है। यामी के लुक के साथ उनके पति आदित्य धर ने भी ब्लैक गला बंद सूट पहना है। 

एवरग्रीन ब्लैक साड़ी लुक

ब्लैक साड़ी एवरग्रीन होती है, आपको भी इस तरह की क्लासिक साड़ी अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करनी चाहिए। पार्टी, फंक्शन या किसी ऑफिशियल गैदरिंग में इस तरह की साड़ी बेहद एलिगेंट लगती हैं। खासतौर से गोल्डन बॉर्डर वाली प्लेन ब्लैक साड़ी को आप कहीं भी पहन सकते हैं। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी वाला लुक आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा।

Latest Lifestyle News