आज के समय में बॉलीवुड स्टार किड्स अपने लुक्स और फिटनेस के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी नव्या नंदा, अनन्या पांडे, तैमूर खान तो कभी अजय देवगन की बेटी नीसा। नीसा अपने लुक्स के कारण अधिकतर ट्रोल का शिकार हो जाती हैं। हाल में ही नीसा अपने दोस्तों के साथ लंच डेट पर निकली थीं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। वहीं नीसा अपने अजीब रिएक्शन के कारण ट्रोल भी हो गई।
हाल में ही नीसा अपने दोस्तों के साथ नजर आईं। नीसा के लुक की बात करें तो उन्होंने वर्टिकल स्ट्रैप्स वाली ड्रेस पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने मेकअप के नाम पर कुछ भी नहीं लगाया हुआ था। वहीं हेयरस्टाइल भी खराब हो चुकी थी।
नीसा अपने लुक नहीं बल्कि एक्सप्रेशन्स के कारण ट्रोल हो गईं। दरअसल जब नीसा अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं तो वह पपराजी को देखकर थोड़ा घबरा गईं। जिसके कारण उनका अजीब सा रिएक्शन सामने आए। बस इसी एक्सप्रेशन्स को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
अब बात करें नीसा की इस खूबसूरत ड्रेस की तो आपको बात दें कि ये Nastygal ब्रांड के कलेक्शन में से एक है।
इस स्ट्रेट स्ट्रीप मिनी ड्रेस की कीमत की बात करें तो वैसे यह $56.00 यानी करीब 3 हजार 989 रुपए की है। लेकिन इस समय ऑफर में इस ड्रेस की कीमत $16 यानी 1 हजार 139 रुपए है।
अगर आपको भी ये ड्रेस पसंद आ रही है तो तुरंत ही ऑर्डर कर दें।
Latest Lifestyle News