Sonam Kapoor Dress Cost: सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के प्यारे कपल में से एक हैं। ये क्यूट कपल अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर करते रहते है। हाल में ही एक इवेंट में सोनम और आनंद अहूजा नजर आएं। इस खास मौके में सोनम कपूर काफी क्यूट नजर आ रही हैं। इस इवेंट में सोनम अपने लिए एक शूज का पेयर लेना चाहती थी। जिसे ट्राय करने के लिए आनंद अपने घुटनों पर बैठ गए और सोनम के जूतों के लेस बांधने लगे। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
सोनम कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत सी यैलो कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी पौनीटेल बनाई हुई थी।
सोनम से मल्टीकलर के स्नीकर्स के साथ गोल्डन कलर के हुक के साथ अपने लुक को पूरा किया।
आनंद अहूजा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टीशर्ट के साथ जींस पहना हुआ था। इसके साथ ही सोनम कपूर के मौचिंग स्नीकर्स पहने हुए थे।
Image Source : Silvia Tcherassi Silvia Tcherassi dress
अगर आपको भी सोनम कपूर की ये खूबसूरत ड्रेस पसंद आ रही है और इसे आप अपनी वार्डरोब में शामिल करना चाहती है तो आपको बता दें कि ये Silvia Tcherassi ब्रांड की MIOSOTIS DRESS है। जिसकी कीमत $980 यानी करीब 68 हजार रुपए है।