बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपने लुक और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह जल्द ही मेघना गुलजार निर्देशित 'छपाक' फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका एयरपोर्ट पर स्टनिंग अवतार में नजर आईं। जिसे देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं उनका पैंडेट ने हर किसी को आकर्षित किया।
दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर का जंपसूट पहने हुए थीं। इस लुक के साथ दीपिका के लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बिंदास सनग्लासेस पहना हुआ था। इस लुक के साथ दीपिका ने गोल्डन लॉकेट पहना हुआ था। इस लॉकेट से हर किसी को आकर्षित किया।
अब बात करें इस लॉकेट की तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने राशि के अनुसार मकर राशि का लॉकेट पहना था। जो देखने में काफी खूबसूरत था।
यह लॉकेट Misho ब्रांड का है। अगर आप भी इस लॉकेट को या फिर अपने राशिनुसार खरीदना चाहते है तो आपको बता दें कि दीपिका के इस लॉकेट की कीमत 12 हजार 500 रुपए है।