Diwali 2019: इस दिवाली अपनों को दें ऐसे तोहफे जिसे पाने वाला उसे आगे ना बढ़ाए

दिवाली पर बहुत सारे बच्चों की जिद पूरी करके उनके माता-पिता उन्हें बाइक दिलाएंगे, क्यों नहीं ऐसे बच्चों को एक हेल्मेट गिफ्ट कर दिया जाए।

दिवाली पर बहुत सारे बच्चों की जिद पूरी करके उनके माता-पिता उन्हें बाइक दिलाएंगे, क्यों नहीं ऐसे बच्चों को एक हेल्मेट गिफ्ट कर दिया जाए।
दिवाली के तोहफे में ड्राई फ्रूट्स देने का चलन आम है, ऐसे में आप भी अपने चाहने वालों को ड्राई फ्रूट्स तोहफे में दे सकते हैं। इससे उपहार पाने वाला हेल्दी भी रहेगा और आपको मन ही मन शुक्रिया भी कहेगा।
दिवाली के बाद से ठंड शुरू हो जाती है, ऐसे में आप एक प्यारी सी ऊनी कैप या स्टोल तोहफे के रूप में दे सकते हैं।