Home Garden Ideas: अपने घर को हर कोई खूबसूरत दिखाना चाहता है, और इस खूबसूरती में चार चांद बढ़ाते हैं आपके घर के गार्डेन। अपने घर के बगीचे को खूबसूरत बनाने के लिए आप खूब सारे पैसे खर्च करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज देने वाले हैं जिसके बाद आपके घर का गार्डेन खूबसूरत भी दिखेगा और आपके पैसे भी नहीं वेस्ट होंगे। हमें पूरा विश्वास है जब आप इन आइडियाज का इस्तेमाल अपने घर पर करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। हमारे घर में बहुत सारी चीजें वेस्ट पड़ी रहती हैं। आज हम आपको उन्हीं वेस्ट मैटेरियल्स का इस्तेमाल करके घर डेकोरेट करने के तरीके बताएंगे।
आपके घर में पुराने बॉक्स जरूर होंगे, आपकी मम्मी या दादी के। जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते होंगे, तो उसे आप अपने घर के गार्डेन में कुछ इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब इन पेंट्स के डिब्बों को ही ले लीजिए, घर पर आपके पेंट हुआ और ये डिब्बे आपने फेंक दिए। अगली बार इन डिब्बों को फेंकिये मत बल्कि उसी पेंट से बाहर पेंट करके इसे भी अपने गार्डेन में रख दीजिए।
घर में बच्चे होंगे तो ऐसी तमाम गाड़ियां और खिलौने घर में धूल फांक रहे होंगे या स्टोर रूम में पड़े होंगे। उनकी धूल साफ करिए और उसपर पौधे उगाइए।