Man Vs Wild में पीएम मोदी को एडवेंचर कराने वाले Bear Grylls कौन हैं?
क्या आप जानते हैं बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) कौन हैं? जानिए बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) की फैमिली और करियर के बारे में दिलचस्प जानकारी।

क्रिकेटर्स की फैमिली से हैं बेयर ग्रिल्स
बेयर ग्रिल्स ब्रिटेन के काफी चर्चित परिवार का हिस्सा हैं। उनके नाना मशहूर क्रिकेटर थे, बेयर ग्रिल्स के पिता एक मशहूर पॉलिटिशियन थे।
ब्रिटिश की सेना में शामिल थे बेयर ग्रिल्स
शायद आप ये बात ना जानते हों लेकिन बेयर ग्रिल्स ब्रिटिश सेना में साल 1994 से लेकर 1997 तक शामिल थे। बेयर ग्रिल्स को पैराशूटिंग, निरस्त्र युद्ध और क्लाइंबिंग तथा सर्वाइवल जैसी फील्ड में महारत हासिल है। उन्हें सर्वाइवल ट्रेनर के तौर पर भी नॉर्थ अफ्रीका में 2 बार तैनात किया गया है। इस दौरान उनके साथ गंभीर हादसा भी हुआ। एक हादसे में पैराशूट से गिरने पर वो बाल-बाल बचे, और फिर केन्या में भी पैराशूट ना खुल पाने की वजह से वो घायल हो गये। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई और उन्हें सेना छोड़नी पड़ी। 2004 में ग्रिल्स को रॉयल नेवल रिज़र्व में लेफ्टिनेंट कमांडर के मानद दर्जे से सम्मानित किया गया।