A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्रियंका चोपड़ा का ये छोटा सा बैग बना है इस लैदर से, कीमत होश उड़ाने वाली

प्रियंका चोपड़ा का ये छोटा सा बैग बना है इस लैदर से, कीमत होश उड़ाने वाली

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कीकुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह शीर ड्रेस पहना हुआ है। इसके साथ ही एक छोटा सा हैंडबैग लिया हुआ है। जानें ये हैंडबैग क्यों है खास। साथ ही जानें इसकी कीमत।

Priyanka Chopra - India TV Hindi
Image Source : INSTRAGRAM Priyanka Chopra

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि हर एक ओकेजन में बिल्कुल हटकर नजर आती हैं। उन्हें ये बात अच्छी तरह से पता है कि किस ओकेजन में किस तरह दिखना है। प्रियंका ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न लुक में भी लाजवाब लगती हैं। हाल में ही उनकी कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह शीर ड्रेस पहना हुआ है। इसके साथ ही एक छोटा सा हैंडबैग लिया हुआ है। जानें ये हैंडबैग क्यों है खास। साथ ही जानें इसकी कीमत

प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होनें Philosophy di Lorenzo Serafini ब्रांड के कलेक्शन से ब्लैक कलर की शीर ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हाई बन बनाया हुआ था। वहीं पैरों में  louboutinworld ब्रांड के  सैंडल पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को medea sisters लेबल का छोटा से बैग के साथ पूरा किया।

अब इस छोटे से बैग कि बात करें तो यह खास तरह के लैदर से बना हुआ है।  इसकी वेबसाइट के अनुसार, यह बैग 100% Calfskin Leather के साथ-साथ Embossed Crocodile Leather से बना हुआ है।

Image Source : medeamedea handbag

जब इसमें ऐसी लैदर इस्तेमाल की गई है तो आप समझ सकते है कि इसकी कीमत भी अधिक होगी। जी हां इसकी कीमत की बात करें तो यह 572 € यानी करीब 44,633 रुपए की है।

ऐसा नहीं है कि प्रियंका पहली बार महंगे बैग्स, सैंडल या फिर ड्रेस में नजर आईं हुई है। उनके हर एक लुक की कीमत लाखों रुपए होती है।

आपको बता दें, दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवा रहीं प्रियंका चोपड़ा को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। उनका नाम एंटरटेनमेंट की दुनिया की 50 ताकतवर महिलाओं में शामिल किया गया है। देसी गर्ल से अब प्रियंका चोपड़ा जोनास बन चुकीं इस ख़ूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री को यूएसए टूडे पॉवर आइकल लिस्ट में जगह दी गई है।

Latest Lifestyle News