भारतीय कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बी टाउन का सबसे पावरफुल कपल माने जाते हैं। हाल में ही दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों की प्यारी सी स्माइल देखकर फैंस ने तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया। विरुष्का काफी स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर नजर आएं।
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा जिन्हें लोग प्यार से विरुष्का नाम से पुकारते है। एक बार फिर अपने एयरपोर्ट लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। वह काफी ट्रेंडी आउटफिट्स पहने हुए नजर आएं।
अनुष्का के लुक की बात करें तो वह अपने ही ब्रांड Nush का पीच कलर का ट्रैकसूट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ कानों में हुप और बालों को ओपन किए हुए नजर आईं। वहीं स्टाइलिश स्नीकर्स से अपने लुक को पूरा किया।
वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर की हुड के साथ ब्लू कलर का डेनिम जींस पहने हुए नजर आएं। इसके साथ ही स्टाइलिश स्नीकर्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।
विरुष्का का ये लुक काफी कंफर्ट था। ये लुक फैंस को काफी पसंद आया। लेकिन हर चीज से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। वो थे दोनों के स्नीकर्स।
विरुष्का काफी स्टाइलिश स्नीकर्स में नजर आएं। हर कोई कुछ ऐसे ही स्नीकर्स पहनना चाहता है। हम आपको बताते है कि आप से कैसे खरीदें ये स्टाइलिश स्नीकर्स।