A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बड़े काम का है एल्युमिनियम फॉयल, रोटी लपेटने के लिए ही नहीं, कई मुश्किल कामों को बना सकता है आसान

बड़े काम का है एल्युमिनियम फॉयल, रोटी लपेटने के लिए ही नहीं, कई मुश्किल कामों को बना सकता है आसान

Aluminum foil uses: ज्यादातर लोग एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सिर्फ रोटी पैक करने के लिए ही करते हैं। आज हम आपको एल्युमिनियम फॉयल को यूज करने के कुछ अलग-अलग तरीकों के बारे में बताएंगे।

एल्युमिनियम फॉयल- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK एल्युमिनियम फॉयल

क्या आपको भी यही लगता है कि एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल सिर्फ रोटी पैक करने के लिए ही किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल आपके कई छोटे-छोटे कामों को आसान बनाने का काम कर सकता है। गंदगी को साफ करने से लेकर कैंची की धार को तेज करने तक, एल्युमिनियम फॉयल इस तरह के छोटे-मोटे कामों को काफी हद तक आसान बना सकता है।

साफ-सफाई में कारगर- बर्तनों पर लगी गंदगी को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। जिद्दी गंदगी को साफ करने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल यूज कर सकते हैं। एल्युमिनियम फॉयल की एक बॉल तैयार कर लीजिए और इसे स्क्रबर की तरह यूज कीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्युमिनियम फॉयल की बॉल एक स्टील स्क्रबर की तरह काम कर सकती है।

प्रेस कर सकते हैं- आप जिस भी टेबल पर प्रेस करते हैं, उसके नीचे आपको एल्युमिनियम फॉयल लगा लेना है। इस ट्रिक की मदद से कपड़े को एक साथ दोनों तरफ से प्रेस किया जा सकता है। यानी अब आपको प्रेस करने में कम समय लगेगा क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल को टेबल के नीचे लगाने से गर्मी वापस रिफ्लेक्ट होती है। इसके अलावा अगर आप केक को सजाने के लिए कीप या फिर पाइपिंग बैग बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी एल्युमिनियम फॉयल को यूज कर सकते हैं।

धार को कर सकते हैं तेज- क्या आपके घर में रखी कैंची ठीक तरह से काम नहीं कर पा रही है क्योंकि उसकी धार अब तेज नहीं रही? अगर हां, तो ऐसे में आप एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एल्युमिनियम फॉयल को 6 लेयर में फोल्ड कर लीजिए। अब कम धार वाली कैंची से एल्युमिनियम फॉयल को काट लीजिए। इस जुगाड़ की मदद से आप अपनी पुरानी कैंची की धार को तेज कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News