A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बोतल से आने लगी है बदबू, तो जानिए साफ करने का तरीका, एकदम चमक जाएगी बॉटल

बोतल से आने लगी है बदबू, तो जानिए साफ करने का तरीका, एकदम चमक जाएगी बॉटल

How to clean bottle: क्या आपकी बोतल से भी अजीब सी महक आने लगी है? अगर हां, तो आपको बोतल साफ करने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

बोतल को कैसे साफ करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बोतल को कैसे साफ करें?

अगर बोतल को ठीक तरीके से साफ न किया जाए या फिर अगर बोतल धोने के बाद ठीक से सूख न पाए, तो पानी की बोतल में से अजीब सी बदबू आने लगती है। कई बार बोतल को धोने के बाद भी बदबू नहीं जा पाती है। आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से पानी की बोतल की बदबू को दूर कर सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपकी गंदी और बदबूदार बोतल साफ और खुशबूदार बन जाएगी।

यूज कर सकते हैं बेकिंग सोडा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेकिंग सोडा की मदद से पानी की बोतल को आसानी से साफ किया जा सकता है। सबसे पहले पानी की बोतल में एक से दो स्पून बेकिंग सोडा डालना है। इसके बाद आपको बोतल में गर्म पानी भर देना है। अब आपको पानी की बोतल के ढक्कन को ठीक से बंद कर देना है।

चमक जाएगी पानी की बोतल- अब आपको पानी की बोतल को अच्छी तरह से हिला लेना है जिससे बेकिंग सोडा और गर्म पानी का मिश्रण पूरी बोतल में लग जाए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप 15 से 20 मिनट तक इस मिश्रण को पानी की बोतल में छोड़ दीजिए। लगभग 20 मिनट के बाद आप पानी की बोतल को धो लीजिए। बोतल को साफ करने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप नमक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आपको यही प्रोसीजर फॉलो करना है, बस बेकिंग सोडा की जगह 2 चम्मच नमक यूज कर लीजिए। बेकिंग सोडा हो या फिर नमक, दोनों चीजों में मौजूद तत्व न केवल पानी की बोतल को अंदर से साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं बल्कि बोतल की बदबू को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News