A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बरसाती मौसम में जल्दी खराब हो जाता है आटा, तो आटे को सीलन-घुन से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बरसाती मौसम में जल्दी खराब हो जाता है आटा, तो आटे को सीलन-घुन से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बारिश के मौसम में अक्सर खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। आइए इस मौसम में आटे को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

आटे को स्टोर करने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आटे को स्टोर करने का तरीका

बारिश के मौसम में खाने-पीने की चीजों को ठीक तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हवा में नमी होने की वजह से खाने-पीने की चीजों की शेल्फ लाइफ कम हो जाती है। कभी-कभी आटा सील जाता है, तो कभी आटे में घुन लग जाते हैं। आटे की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने के लिए आप कुछ टिप्स को फॉलो करके देख सकते हैं। यकीन मानिए इस तरह की ट्रिक्स बरसाती मौसम में काफी ज्यादा काम की साबित होंगी।

आटे को खराब होने से कैसे बचाएं?

मॉनसून में आटा सील जाता है या फिर आटे में कीड़े पैदा हो जाते हैं। एक घरेलू नुस्खे की मदद से आप आटे को खराब होने से बचा सकते हैं। आप आटे के कंटेनर में 4 से 6 सूखे तेज पत्ते डाल दीजिए। तेज पत्ते की महक घुन और कीड़ों को दूर रखने में मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा आटे को खराब होने से बचाने के लिए आप किसी भी सूखे कपड़े की पोटली बनाकर इसमें लौंग डाल दीजिए और फिर आटे में इस पोटली को रख दीजिए।

आटे में घुन लगने से कैसे बचाएं?

आटे में घुन को पैदा होने से रोकने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम की पत्तियों में मौजूद औषधीय गुण घुन को आटे से दूर रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम की पत्तियों की महक कीड़ों को पसंद नहीं होती और यही वजह है कि घुन या फिर कीड़े आटे के आसपास भी नहीं आते।

फायदेमंद साबित होंगी ये टिप्स

इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स आटे की शेल्फ लाइफ को बढ़ाने में असरदार साबित हो सकती हैं। अगर आप चाहें, तो आटे को खराब होने से बचाने के लिए हींग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। एक कपड़े की पोटली में हींग डालिए और फिर इसे बांधकर आटे के कंटेनर में डाल दीजिए। आप भी बरसाती मसौम में इस तरह की टिप्स को फॉलो कर आटे को खराब होने से बचा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News