A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर कितना कमाते हैं आप, अगर कोई पूछे सवाल, तो न दें सीधा-सीधा जवाब, अपनाएं स्मार्ट तरीका

कितना कमाते हैं आप, अगर कोई पूछे सवाल, तो न दें सीधा-सीधा जवाब, अपनाएं स्मार्ट तरीका

How much you earn: आपसे भी कभी न कभी किसी न किसी ने ये सवाल जरूर किया होगा कि आपकी सैलरी कितनी है! आइए इस सवाल का जवाब देने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

कितनी है आपकी सैलरी?- India TV Hindi Image Source : FREEPIK कितनी है आपकी सैलरी?

क्या आपसे भी जब कोई सवाल करता है कि आपकी सैलरी कितनी है या फिर आप कितने पैसे कमाते हैं, तो आप भी ऑकवर्ड हो जाते हैं और समझ नहीं पाते हैं कि इस सवाल का आपको क्या जवाब देना चाहिए? अगर हां, तो आज हम आपको बताएंगे कि अगली बार जब भी आपसे कभी ये सवाल पूछा जाए, तो आपको किस तरह से जवाब देना चाहिए। इस परिस्थिति में ऑकवर्ड होने की जगह आप कुछ तरीकों को आजमाकर देख सकते हैं।

समझिए कॉन्सेप्ट- पहले आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि आखिर सामने वाला आपसे ये सवाल कर ही क्यों रहा है। इस सवाल को पूछकर या तो वो आपकी सैलरी और उसकी सैलरी की तुलना करना चाहता है, या फिर आपके सोशल स्टेटस का अंदाजा लगाना चाह रहा है, या फिर आपको गाइडेंस देना चाह रहा है। अब ध्यान रहे कि हर किसी को सैलरी बताना जरूरी नहीं है।

कब क्या जवाब देना चाहिए- अगर आपको कोई गाइडेंस देना चाह रहा है, तो आप अपने पैकेज के हिसाब से अपनी सैलरी बता सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी सैलरी अच्छी खासी है, तो भी आप अपनी सैलरी का खुलासा कर सकते हैं क्योंकि ऐसा करना प्रोफेशनली और सोशली फायदेमंद साबित हो सकता है। हमारे समाज में ज्यादा सैलरी वाले लोगों को सम्मान और भरोसा मिलता है।

कम सैलरी वाले लोग क्या करें- अगर आपकी सैलरी कम है, तो अपना पैकेज बताएं। पैकेज के साथ-साथ कंपनी से मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स भी बताएं, जिससे आपकी इमेज अच्छी बनी रहे। आपको इस सवाल का इस तरीके से जवाब देना है कि अपनी इज्जत बनी रहे। हालांकि, अगर आप जवाब नहीं देना चाहते हैं या फिर इस सवाल से बचना चाहते हैं, तो ये भी कह सकते हैं कि आप ठीक-ठाक सैलरी कमाते हैं जिससे सामने वाला समझ जाए कि आप अपनी सैलरी बताने में कंफर्टेबल नहीं हैं।

 

Latest Lifestyle News