A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नए जैसा चमक जाएगा चश्मा, क्या है Eyeglasses को साफ करने का सही तरीका, जरूर आजमाएं

नए जैसा चमक जाएगा चश्मा, क्या है Eyeglasses को साफ करने का सही तरीका, जरूर आजमाएं

Right way to clean eye glasses: क्या आप चश्मा पहनते हैं? अगर हां, तो आपको चश्मे को साफ करने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए।

चश्मा साफ करने का तरीका- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चश्मा साफ करने का तरीका

ज्यादातर लोग आइसाइट कमजोर होने की वजह से चश्मा पहनते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने लुक को चेंज करने के लिए भी चश्मा पहनना पसंद करते हैं। वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन अगर चश्मा साफ नहीं है, तो आपको न केवल चश्मे से देखने में दिक्कत महसूस होगी बल्कि आपकी आइसाइट पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। आज हम स्टेप बाई स्टेप बताएंगे कि आपको किस तरीके से अपने चश्मे को साफ करना चाहिए।

चश्मे को साफ कैसे करें- चश्मे को साफ करने से पहले आपको अपने हाथों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लेना है। इसके बाद आपको चश्मे को बहुत हल्के गुनगुने पानी में रखना है। अब आपको लेंस क्लीनर का इस्तेमाल करना है। चश्मे के लेंस पर एक बूंद लेंस क्लीनर निकाल लीजिए। अब लेंस क्लीनर को हल्के हाथों से पूरे लेंस पर और फ्रेम पर फैला लीजिए। 

बेहद आसान तरीका- अब आपको चश्मे पर फिर से साफ पानी डालना है जिससे लेंस क्लीनर के साथ-साथ चश्मे पर लगे दाग भी निकल जाएं। साफ और सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से चश्मे को हल्के हाथों से पोंछकर सुखा लीजिए। अगर आप इस प्रोसीजर को फॉलो करते हैं, तो आपका चश्मा नए जैसा साफ और चमकदार बन जाएगा।

गौर करने वाली बात- कहीं आप चश्मे को साफ करने के लिए शर्ट, हैंकी और दुपट्टे जैसी चीजों का इस्तेमाल तो नहीं करते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपकी इस गलती की वजह से आपके चश्मे पर खरोंच पैदा हो सकती है। आपको चश्मे को साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करना चाहिए। इसके अलावा आप जब भी चश्मा उतारते हैं, तो कहीं भी मत रखा कीजिए, हमेशा चश्मे को हार्ड केस में ही रखना चाहिए वरना चश्मे के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स आपके चश्मे की शेल्फ लाइफ को बढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News