A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. गमले में उगाना चाहते हैं इलायची, फॉलो करें ये बेहद आसान तरीका, इतने दिनों में उग जाएगा पौधा

गमले में उगाना चाहते हैं इलायची, फॉलो करें ये बेहद आसान तरीका, इतने दिनों में उग जाएगा पौधा

Cardamom Plant: क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी इलायची उगा सकते हैं? आइए गमले में इलायची का पौधा लगाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

इलायची का पौधा- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इलायची का पौधा

How To Grow Cardamom Plant: इलायची को खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया ही जाता है। इसके अलावा इलायची में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपको भी गार्डनिंग का शौक है, तो आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि इलायची का पौधा कैसे उगाया जा सकता है...

बेहद आसान है प्रोसीजर

सबसे पहले आपको एक इलायची को छील लेना है और फिर इलायची के दानों को बाहर निकाल लेना है। आपको इलायची के दानों को धोकर साफ कर लेना है। आपको इलायची के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगोए रखना है। अगली सुबह इलायची के दानों को अच्छी तरह से सुखा लें। ध्यान रहे इलायची के दानों में नमी नहीं रहनी चाहिए।

कैसे तैयार करें मिट्टी?

अब आपको पौधा लगाने के लिए खाद तैयार करनी है। बालू, मिट्टी, खाद और कोकोपिट को अच्छी तरह से मिला लीजिए। खाद में कोकोपिट की मात्रा अच्छी खासी होनी चाहिए। अब आपको गमले में खाद को भर देना है। इसके बाद मिट्टी में बीज डालकर थोड़े से पानी से छिड़काव कर दीजिए। इलायची के पौधे में दिन में एक बार पानी और महीने में एक बार जैविक खाद डालना न भूलें।

गौर करने वाली बात

अब आपको इलायची खरीदने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आपको घर पर ही फ्रेश इलायची मिल सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 10 से 35 डिग्री के तापमान में इलायची के पौधे को आसानी से उगाया जा सकता है। दो से तीन महीने के अंदर इलायची का पौधा दिखने लगेगा और तीन से चार सालों में इस पौधे से फल निकलने लगेंगे। अगर आप भी घर में इलायची का पौधा उगाना चाहते हैं, तो इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News