A
Hindi News लाइफस्टाइल फीचर कपड़े पर लगे जिद्दी दाग-धब्बे, आसानी से हो जाएंगे साफ, बस अपनाएं कुछ देसी जुगाड़

कपड़े पर लगे जिद्दी दाग-धब्बे, आसानी से हो जाएंगे साफ, बस अपनाएं कुछ देसी जुगाड़

Remove stubborn stains on clothes: क्या आपके कपड़े पर भी कभी-कभी जिद्दी दाग लग जाते हैं और फिर कड़ी मशक्कत के बाद भी साफ नहीं हो पाते हैं? आइए आपके इस काम को आसान बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

दाग-धब्बे हटाने के तरीके- India TV Hindi Image Source : HOUSE CLEANING TIPS & TRICKS/YT दाग-धब्बे हटाने के तरीके

कपड़े पर कभी ग्रीस या फिर तेल या फिर हल्दी या फिर लिपस्टिक के दाग लग जाएं, तो कड़ी मेहनत के बाद भी कपड़ा पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी देसी जुगाड़ के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने के बाद आप पता ही नहीं लगा पाएंगे कि कपड़े पर कभी दाग लगा भी था। अगली बार जब कभी भी आपके कपड़े पर किसी भी तरह का दाग लगे, तो घबराए नहीं, और इनमें से किसी भी एक हैक को ट्राई करके देखें।

टेलकम पाउडर का करें इस्तेमाल- कपड़े पर अगर कभी तेल या फिर ग्रीस का दाग लग जाए, तो आप टेलकम पाउडर यूज करके दाग हटा सकते हैं। अगर टेलकम पाउडर नहीं है, तो चॉक पाउडर या फिर कॉर्नस्टार्च को भी दाग वाले हिस्से पर छिड़का जा सकता है। पाउडर को लगभग आधे घंटे तक दाग वाले हिस्से पर लगे रहने दीजिए जिससे तेल एब्जॉर्ब हो जाए। 30 मिनट के बाद ब्रश से पाउडर को झाड़ दीजिए। आखिर में डिशवॉश लिक्विड से दाग वाले हिस्से को साफ कर लीजिए।

नेल पेंट रिमूवर या फिर सैनिटाइजर- कभी-कभी पेन की इंक कपड़े पर लग जाती है जिससे कपड़े की सारी शो खराब हो जाती है। इंक के जिद्दी दाग को हटाने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप चाहें, तो नेल पेंट रिमूवर भी यूज कर सकते हैं। कॉटन बॉल में दूध या सैनिटाइजर या नेल पेंट रिमूवर लीजिए और दाग वाले हिस्से पर हल्के हाथों से लगा लीजिए। इसके बाद कपड़े को नॉर्मल तरीके से धो लीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

यूज कर सकते हैं हेयर स्प्रे- अगर आपके किसी कपड़े पर लिपस्टिक का दाग लग जाए, तो आप दाग हटाने के लिए हेयर स्प्रे यूज कर सकते हैं। हेयर स्प्रे की जगह लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। दाग वाले एरिया पर हेयर स्प्रे/लिक्विड डिटर्जेंट छिड़क दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक इंतजार कीजिए। अब किसी भी साफ कपड़े को गीला कर लीजिए और फिर इस कपड़े की मदद से हल्के हाथों से दाग वाले एरिया को पोछ लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News