A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अलमारी में कपड़े टांगने के लिए ही नहीं, कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है हैंगर, जानिए कुछ जुगाड़ू तरीके

अलमारी में कपड़े टांगने के लिए ही नहीं, कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है हैंगर, जानिए कुछ जुगाड़ू तरीके

How to use Hangers: क्या आप जानते हैं कि कपड़े टांगने के लिए जिन हैंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है, वो आपके दूसरे कुछ कामों को भी आसान बना सकते हैं?

हैंगर को यूज करने के तरीके- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हैंगर को यूज करने के तरीके

हैंगर पर कपड़े टांगने से कपड़ों की प्रेस खराब नहीं होती है और सारे कपड़े आसानी से दिख भी पाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हैंगर का इस्तेमाल सिर्फ कपड़ों को टांगने के लिए किया जाता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आप पुराने हैंगरों को फेंकने की जगह आप इन्हें किस-किस तरह से यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

कमरे को दे सकते हैं क्लासी लुक- क्या आपको अलग-अलग तरह की मैगजीन कलेक्ट करने का शौक है या फिर आपको पोस्टर्स बनाना पसंद है? अगर हां, तो आप मैगजीन और पोस्टर्स के लिए लकड़ी के हैंगर से वॉल डिस्प्ले बना सकते हैं। मैगजीन/पोस्टर को हैंगर की रॉड पर सेट कर लीजिए और फिर कमरे की दीवार पर टांग दीजिए। इस तरह से आपके कमरे का लुक क्लासी और मॉडर्न हो जाएगा और हैंगर भी काम में आ जाएंगे।

सिर्फ कपड़े ही नहीं, एक्सेसरीज भी टांग सकते हैं- कुछ एक्सेसरीज को टांगने के लिए भी हैंगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कार्फ हो, बेल्ट हो या फिर सन ग्लासेस हो, हैंगर पर टांग दीजिए जिससे आपको इन्हें ढूंढने में ज्यादा समय न लगे। नेकलेस और झुमके को टांगने के लिए हैंगर पर छोटे-छोटे हुक्स लगाए जा सकते हैं। इसके अलावा बाथरूम या फिर किचन के तौलिए को टांगने के लिए भी हैंगर को यूज किया जा सकता है। लकड़ी के हैंगर को उल्टा करके टांग दीजिए और फिर आसानी से तौलिए को हैंगर पर लटका दीजिए।

गार्डनिंग में कर सकते हैं इस्तेमाल- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गार्डनिंग के लिए भी हैंगर्स को यूज किया जा सकता है। तार वाले हैंगर को मोड़ लीजिए। छोटे पौधों के सपोर्ट के लिए और उन्हें सीधा रखने और मजबूत बनाने के लिए हैंगर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बेल वाले पौधों को आसानी से ऊपर चढ़ाने के लिए भी आप तार वाले हैंगर को मोड़कर यूज कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News