A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. तेल-मसालों के धब्बों से चिकट गया है किचन स्लैब, तो अपनाएं जुगाड़ू तरीके, मिनटों में चमक जाएगा पूरा स्लैब

तेल-मसालों के धब्बों से चिकट गया है किचन स्लैब, तो अपनाएं जुगाड़ू तरीके, मिनटों में चमक जाएगा पूरा स्लैब

How to clean kitchen slab: किचन में खाना बनाते समय किचन का स्लैब सबसे ज्यादा गंदा होता है। आइए किचन स्लैब को साफ करने के कुछ बेहद आसान तरीकों के बारे में जानते हैं।

किचन के स्लैब को साफ करने के तरीके- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK किचन के स्लैब को साफ करने के तरीके

अगर आप गंदे किचन स्लैब पर खाना बनाते हैं, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आप अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको किचन स्लैब की हाइजीन पर ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से गंदे से गंदे किचन स्लैब को चमका सकते हैं। किचन के स्लैब से तेल और मसालों के धब्बों को चुटकियों में हटाने के लिए इन हैक्स को यूज किया जा सकता है।

सोडा और सिरका- सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा पानी और थोड़ा सा बेकिंग सोडा निकाल लीजिए। अब आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इस पेस्ट को जहां-जहां पर भी दाग दिखाई दे रहे हैं, वहां-वहां लगा दीजिए। अब दाग वाली जगह पर थोड़े से सिरके को भी स्प्रे कर दीजिए। बस अब आपको कुछ मिनट इंतजार करना है और फिर स्क्रबर की मदद से स्लैब को साफ कर लेना है।

नींबू और नमक का मिश्रण- अगर किचन स्लैब पर चिकनाई जमा हो गई है, तो आप नींबू और नमक की मदद से चिकनाई को आसानी से साफ कर सकते हैं। सबसे पहले नींबू को आधा काट लीजिए। अब आपको नींबू की हाफ स्लाइस के ऊपर नमक छिड़कना है और फिर इसी स्लाइस से स्लैब को रगड़ लेना है। इसके बाद एक साफ कपड़े से स्लैब को क्लीन कर लीजिए। किचन स्लैब पर जमा होने वाले जिद्दी दाग-धब्बे और चिकनाई आसानी से साफ होने लग जाएगी और महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपका स्लैब चमक उठेगा।

गौर करने वाली बात- रेगुलरली किचन स्लैब की सफाई की जाए, तो आपको किचन स्लैब को साफ करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। एक साफ कपड़े को अच्छी तरह से गीला कर लीजिए और स्लैब को साफ कर लीजिए। हर रोज इस तरीके को फॉलो कीजिए, किचन स्लैब पर ज्यादा गंदगी जमा ही नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News